India vs England Why Virat Kohli Took Break from 2 test Matches Know Reason

IND vs ENG: विराट कोहली ने क्यों 2 टेस्ट मैचों से लिया है ब्रेक, सामने आई बड़ी वजह

India vs England: विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 मैचों से अपना नाम वापस क्यों लिया था, इसकी वजह सामने आ गई है।

India vs England: भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती 2 मैचों से अपना नाम वापस ले लिया। कोहली का नाम टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल था, लेकिन फिर कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए कहा कि वह शुरुआती दो मैचों में टीम के साथ नहीं खेल पाएंगे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कोहली की जोरदार आलोचना भी हुई थी। फैंस कोहली के बाहर होने से खुश नहीं थे। फैंस को इस सवाल का जवाब भी नहीं पता था कि कोहली ने स्क्वाड से अपना नाम वापस क्यों लिया है। अब इसका कारण सामने आ गया है। चलिए आपको बताते हैं किंग कोहली को क्यों होना पड़ा था टीम से बाहर।

विज्ञापन

https://twitter.com/im_ANAS1/status/1751581133672685645

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ भी बाहर हुए थे कोहली

बता दें कि फैंस विराट कोहली पर इसलिए गुस्सा हो गए थे, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले से भी अपना नाम वापस ले लिया था। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, इस सीरीज के पहले मुकाबले से भी कोहली ने भारतीय टीम के स्क्वाड से अपना नाम वापस ले लिया था। कोहली ने यहां भी निजी कारणों का ही हवाला दिया था। ऐसे में जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी कोहली ने शुरुआती 2 मुकाबलों से अपना नाम वापस लिया, तो फैंस भड़क उठे।

विज्ञापन

https://twitter.com/Jigarr96/status/1751546299768561937

विज्ञापन

कोहली ने क्यों वापस लिया है नाम

दरअसल विराट कोहली की मां की तबीयत खराब हो गई है। कोहली ने इसी कारण से बीसीसीआई से शुरुआती 2 मैचों के लिए छुट्टी की मांग की थी, ताकि वह अपनी मां का ख्याल रख सके और उनका इलाज करा सके। जो भी फैंस कोहली के फैसले का विरोध कर रहे थे कि कोहली ने जानबूझकर स्क्वाड से अपना नाम वापस ले लिया है, वह गलत है। बता दें कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापटनम में खेला जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ