Jay Shah

Jay Shah दे सकते हैं इस्तीफा? आखिर क्यों ACC चीफ और BCCI सचिव को लेना पड़ेगा ये फैसला

Jay Shah can Resign: बीसीसीआई सचिव जय शाह को लेकर बड़ा अपडेट आया है। वह अपने पद से कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं।

Jay Shah can Resign: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीसीसीआई सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल जय शाह ने अपने एक पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इससे क्रिकेट फैंस काफी हैरान हुए हैं। बताया जा रहा है कि जय शाह कभी भी इसका ऐलान कर सकते हैं। जय शाह ने यह फैसला क्यों लिया है और वह किस पद का त्याग करने के लिए तैयार हैं, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जय शाह क्यों छोड़ेंगे पद

जय शाह बीसीसीआई सचिव होने के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन भी हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि शाह जल्द ही एशियन क्रिकेट काउंसिल का पद छोड़ सकते हैं। हालांकि वह बीसीसीआई के सचिव बने ही रहेंगे। बता दें कि जय शाह बीसीसीआई सचिव होने के बाद अब आईसीसी अध्यक्ष भी बनना चाह रहे हैं। आईसीसी अध्यक्ष का चयन के लिए इसी साल के नवंबर महीने में चुनाव होने वाला है। ऐसे में जय शाह भी यह चुनाव लड़ने वाले हैं। अगर वह चुनाव जीत जाते हैं और आईसीसी के अध्यक्ष बन जाते हैं, तो यह भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। इसी कारण से जय शाह एसीसी से इस्तीफा दे सकते हैं।

विज्ञापन

ACC की आज से बैठक

बता दें कि आज यानी 30 जनवरी से इंडोनेशिया में एसीसी की बैठक होने वाली है। यह बैठक अगले दो दिनों तक चलने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में जय शाह आईसीसी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की चर्चा कर सकते हैं। हालांकि इस मुद्दे के अलावा भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा होने वाली है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या जय शाह सचमुच एसीसी के पद से इस्तीफा देकर आईसीसी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ