नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमंस वर्ल्ड कप 2023 के तहत टीम इंडिया गुरुवार को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। मैच की शुरुआत शाम 6.30 बजे से होगी। यूं तो ये मैच टीम इंडिया के लिए टूर्नामेंट के फाइनल तक जाने के लिए अहम होगा, लेकिन इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी निशाने पर होंगे। इनमें से एक रिकॉर्ड तोड़ने का मौका खुद कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास होगा।

विज्ञापन

सारा टेलर का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं हरमनप्रीत कौर

कप्तान हरमनप्रीत कौर से करोड़ों उम्मीदें होंगी। हालांकि उनकी बल्लेबाजी के नजरिए से ये टूर्नामेंट भले ही बेहतर नहीं रहा हो, लेकिन सब जानते हैं कि कौर के पास बड़ी पारी खेलने की क्षमता है। ऐसे में यदि वे इस मैच या अगले दो मुकाबलों में कुल 161 रन जड़ देती हैं तो इंग्लैंड की पूर्व स्टार बल्लेबाज सारा टेलर को पीछे छोड़ देंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सारा के नाम टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3166 रन दर्ज हैं, जबकि हरमन के नाम 3006 रन हो चुके हैं। फिलहाल हरमन सबसे ज्यादा रन जड़ने वाली दुनिया की चौथी बल्लेबाज हैं, यदि वे इतने रन और मार देती हैं तो सारा को पीछे छोड़ तीसरी बल्लेबाज बन जाएंगी। हालांकि ये काम इतना आसान नहीं होगा, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है और इसमें सब कुछ मुमकिन है।

विज्ञापन

हाल ही बनाया है रिकॉर्ड

कप्तान हरमन ने हाल ही दो बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। वह 150 टी 20 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। इसी के साथ उन्होंने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया। वह 3 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय ​क्रिकेटर भी बन गई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि हरमन इस मुकाबले में करोड़ों उम्मीदों पर कितना खरा उतरती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ