IND vs SL: शुभमन गिल के पास अब इतिहास रचने का मौका, तोड़ डालेंगे 43 साल पुराना रिकॉर्ड
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs NZ 1st ODI Shubman Gill
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs NZ 1st ODI Shubman Gill
नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच तिरुवनंतपुरम खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में टीम इंडिया के यंग ओपनर शुभमन गिल ने गदर मचा दिया। गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार सेंचुरी ठोकी। उन्होंने 97 गेंदों में 14 चौके-2 छक्के ठोक कुल 116 रन जड़े। ये उनके वनडे करियर की दूसरी सेंचुरी थी। शुभमन का तूफान देख श्रीलंकाई गेंदबाज दंग रह गए। हालांकि 34वें ओवर में वह कसुन रजिता का शिकार बने। रजिता ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन भेजा। गिल इस मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से तो चूक गए, लेकिन उम्मीद है कि वे अगले वनडे में दुनियाभर के कई दिग्गजों को पछाड़ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
शुभमन गिल वनडे में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन सकते हैं। फिलहाल ये वनडे में सबसे तेज 1 हजार रन का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां के नाम दर्ज है। उन्होंने 18 पारियों में एक हजार रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। जमां ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में सबसे तेज एक हजार रन पूरे किए थे। गिल के नाम वनडे की 18 पारियों में दो शतक के साथ 894 रन दर्ज हो गए हैं। अब यदि वे अगले वनडे में 106 रन की पारी खेल लेते हैं तो सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
https://twitter.com/74thCenturyWhxn/status/1614572883812167680
फिलहाल दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के ही बल्लेबाज इमाम उल हक का नाम दर्ज है। इमाम ने 19 पारियों में 1 हजार रन बनाए थे, लेकिन उन्होंने डेब्यू के महज 1 साल 99 दिनों में ये रिकॉर्ड बना दिया था। गिल को वनडे डेब्यू किए लगभग 3 साल हो चुके हैं, ऐसे में वे इमाम उल हक की बराबरी करने के बावजूद तीसरे स्थान पर जाएंगे। यदि गिल ऐसा करते हैं तो वे वेस्ट इंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स को पछाड़ देंगे। रिचर्ड्स ने 21 पारियों में ये रन बनाए थे। विंडीज के दिग्गज ने वनडे डेब्यू के चार साल बाद ये रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 22 जनवरी 1980 को एक हजार रन पूरे किए थे। गिल के पास अब रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दो पारियां और 106 रन हैं। वह 43 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/1614570876309209090?cxt=HHwWhIDQsYvqjegsAAAA
भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। विराट ने 24 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया था। गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी को होने वाले वनडे में ये रिकॉर्ड बना सकते हैं।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: