---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SL: सिराज ने फेंकी आग उगलती इनस्विंगर, गोली की रफ्तार से उड़ गईं गिल्लियां, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच तिरुवनंतपुरम खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में विराट कोहली की आतिशी पारी के बाद टीम इंडिया के स्पीडगन मोहम्मद सिराज ने तूफान मचा दिया। सिराज ने ऐसी घातक गेंदबाजी की कि श्रीलंका के बल्लेबाज चारों खाने चित हो गए। सिराज ने एक के बाद एक 4 विकेट चटकाकर 10 […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच तिरुवनंतपुरम खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में विराट कोहली की आतिशी पारी के बाद टीम इंडिया के स्पीडगन मोहम्मद सिराज ने तूफान मचा दिया। सिराज ने ऐसी घातक गेंदबाजी की कि श्रीलंका के बल्लेबाज चारों खाने चित हो गए। सिराज ने एक के बाद एक 4 विकेट चटकाकर 10 ओवर के भीतर ही श्रीलंका की कमर तोड़ डाली। उन्होंने दूसरे ओवर में अविष्का फरनांडो को 1, चौथे ओवर में कुसल मेंडिस को 4, आठवें ओवर में नुवांडू फरनांडो को 19 और 10वें ओवर में वानिंदु हसरंगा को 1 रन पर चलता कर दिया। सिराज की घातक गेंदबाजी के आगे नुवांडू फरनांडो और वानिंदु हसरंगा ने घुटने टेक दिए। दोनों बल्लेबाजों को सिराज ने आग उगलती गेंदों ने बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

सिराज ने आग उगलती गेंद पर हसरंगा को किया बोल्ड

सिराज ने 10वें ओवर में वानिंदु हसरंगा को इस तरह बोल्ड किया कि बल्लेबाज टस से मस भी हो पाता इससे पहले ही उसके होश उड़ गए। छह गेंदों में 1 रन बनाकर खेल रहे हसरंगा ने जैसे-तैसे इस ओवर की दो गेंदें निकाल लीं, अब बारी तीसरी गेंद की थी। जैसे ही सिराज ने अगली गेंद डाली, उन्होंने इसे ऑफ कटर रखने की कोशिश की। ये बॉल टप्पा खाकर इतनी खतरनाक इनस्विंगर बनी कि गोली की रफ्तार से स्टंप पर रखीं गिल्लियां बिखेरते हुए बाहर निकल गई। ये नजारा देख हसरंगा बस खड़े ही रह गए।

---विज्ञापन---

9.3 ओवर में ही गिर गए 5 विकेट

सिराज की घातक गेंदबाजी के चलते श्रीलंका के 5 विकेट 9.3 ओवर में ही गिर गए। इससे पहले टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 390 रन जड़े। विराट कोहली और शुभमन गिल के शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका के सामने पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

First published on: Jan 15, 2023 07:10 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola