IND vs SA: गेंद पढ़ी, घुटना मोड़ा...फिर सिर के ऊपर से उठाकर सूर्या ने ठोक डाला नायाब छक्का, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs SA suryakumar yadav
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs SA suryakumar yadav
नई दिल्ली: टीम इंडिया को अपने तीसरे मुकाबले में भले ही साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन भारतीय बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव की ताबड़तोड़ स्टाइलिश बल्लेबाजी ने क्रिकेटप्रेमियों को रोमांचित कर दिया। सूर्या ने एक से एक नायाब शॉट लगाकर छक्के कूटे। उन्होंने न केवल संकट में चल रही टीम इंडिया को उबारा बल्कि अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से सम्मानजनक स्कोर तक ले गए। सूर्या ने 40 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के ठोक 170 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 68 रन कूटे। उन्होंने अपनी नायाब बल्लेबाजी से क्रिकेट के गलियारों में चर्चा बटोर ली।
ये नजारा 17वें ओवर में देखने को मिला। केशव महाराज की पांचवीं गेंद पर सूर्या चौका जड़ चुके थे। अब बारी अगली गेंद की थी। टीम इंडिया को बड़ा स्कोर दिलाने में जुटे सूर्या को जैसे ही केशव ने लास्ट बॉल डाली तो उन्होंने पहले इस गेंद को पढ़ा। जैसे ही बॉल ने टप्पा खाया, सूर्या ने शॉट बनाने के लिए घुटना मोड़ा और विकेट पर आती गेंद को सिर के ऊपर से उठाकर लॉन्ग लेग की ओर खतरनाक छक्का ठोक डाला। केशव महाराज ये नजारा देखते ही रह गए। उन्हें ये यकीन करना मुश्किल हो गया कि उनकी विकेट पर आती सटीक बॉल को कोई छक्के में कैसे बदल सकता है।
अभी पढ़ें – IND vs SA: अश्विन ने कैसे छोड़ दिया Mankading का चांस…? आउट हो जाते डेविड मिलर, देखें वीडियो
The end of the first innings is near and it's heading towards a 💥 finish!
Tune in to Star Sports & Disney+Hotstar to watch #INDvSA LIVE from ICC Men's #T20WorldCup 2022.#BelieveInBlue pic.twitter.com/aQ8EFOPgSW
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 30, 2022
मैच की बात करें तो सूर्या के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। भारत के पांच विकेट महज 49 रन पर गिर गए। केएल राहुल 14 गेंदों में 9, रोहित शर्मा 15, विराट कोहली 12, दीपक हुड्डा डक और हार्दिक पांड्या 2 रन पर आउट हुए। दिनेश कार्तिक 15 गेंदों में महज 6 रन ही बना सके।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: