IND vs SA: 'प्रसिद्ध कृष्णा की डिंडा क्लब में एंट्री,' एक ओवर में 20 रन देने के बाद हुए बुरी तरह ट्रोल

India vs South Africa 2nd Test, Prasidh Krishna Trolled: भारतीय गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अपनी इकॉनमी को लेकर ट्रोल हो गए। केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने एक ओवर में 20 रन लुटाए।

IND vs SA Capetown Test Prasidh Krishna 20 Runs Over Entry In Dinda Academy Viral Memes

IND vs SA Capetown Test Prasidh Krishna 20 Runs Over Entry In Dinda Academy Viral Memes (Image Credit- News24)

India vs South Africa 2nd Test, Prasidh Krishna Trolled: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट जारी है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला है। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 176 रन पर समाप्त हो गई। जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। वहीं दो विकेट मुकेश कुमार को मिले थे। इसके अलावा पहली पारी के हीरो मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया। साथ ही प्रसिद्ध कृष्णा ने भी एक विकेट लिया लेकिन वह ट्रोल हो गए।

विज्ञापन

मारक्रम ने कृष्णा को जमकर ठोका

दरअसल एडेन मारक्रम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए और अपने शतक से साउथ अफ्रीका को यहां पारी की हार से बचाया। उनकी बदौलत अफ्रीका की लीड 78 तक पहुंची। इसी दौरान मारक्रम ने प्रसिद्ध कृष्णा को पकड़ा और उनके दूसरी पारी में पहले ओवर में ही 20 रन बना डाले। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक बना। यहां तक की लोगों ने उन्हें डिंडा एकेडमी का नया मेंबर भी बना डाला। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कई मीम्स बन रहे हैं और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/Adityakrsaha/status/1742836519767802278

विज्ञापन

पहले दो टेस्ट में कृष्णा ने किया निराश

प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरी पारी में 4 ओवर में 27 रन दिए और उनकी इकॉनमी 6 से भी ज्यादा की रही। उनको हालांकि, कगिसो रबाडा का एक विकेट जरूर मिला मगर पिटाई के लिए वह ट्रोल हो गए। पहली पारी में भी उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की थी और एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। इसके अलावा सेंचुरियन टेस्ट में भी उनकी इकॉनमी करीब 5 की रही थी। उन्होंने 20 ओवर में 93 रन देकर एक विकेट लिया था। वह करियर के पहले दो टेस्ट मैचों में अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा का करियर रिकॉर्ड

प्रसिद्ध कृष्णा के करियर की बात करें तो इससे पहले टी20 सीरीज में भी उनकी इकॉनमी सवालों के घेरे में रही थी। उन्होंने अभी तक भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 5 मैच खेलकर 8 विकेट लिए हैं, लेकिन उनकी इकॉनमी 11 की है। साथ ही वनडे में उनका रिकॉर्ड अच्छा है। 50 ओवर फॉर्मेट में कृष्णा ने 17 मुकाबले खेलकर 29 विकेट लिए हैं। वनडे में उनकी इकॉनमी 5.6 की रही है। साथ ही टेस्ट में अभी तक 2 मैचों के बाद कृष्णा ने 4.6 की इकॉनमी से रन दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ