IND VS PAK: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल! जानें कब हो सकती है भारत–पाकिस्तान की भिड़ंत

T20 World Cup 2024 Schedule India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 जून को आमने-सामने हो सकती हैं।

T20 World Cup 2024 india vs pakistan IND vs PAK

भारत और पाकिस्तान की टीम। (Social Media)

T20 World Cup 2024 Schedule India vs Pakistan: वर्ल्ड कप के बाद फैंस को अब टी20 वर्ल्ड कप का बेसब्री के साथ इंतजार है। आगामी 20 वर्ल्ड कप में फिलहाल कुछ माह शेष हैं, लेकिन टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले की डेट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम अभियान का आगाज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। वहीं पाकिस्तान के साथ उसका मुकाबला 9 जून को होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में क्रिकेटप्रेमियों को हमेशा से ही भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत का इंतजार रहता है। हाल ही में दोनों टीमें वर्ल्ड कप 2023 के लीग चरण में भिड़ी थीं। इस दौरान ब्लू टीम ने ग्रीन टीम को बुरी तरह से शिकस्त दी थी। फैंस को दोनों टीमों के बीच एक बार फिर से जोरदार भिड़ंत की आस है। इस बार यह रोमांचक मुकाबला अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का संभावित शेड्यूल:

5 जून – बनाम आयरलैंड – न्यूयॉर्क
9 जून – बनाम पाकिस्तान – न्यूयॉर्क
12 जून – बनाम अमेरिका – न्यूयॉर्क
15 जून – बनाम कनाडा – फ्लोरिडा
20 जून – बनाम न्यूजीलैंड – बारबाडोस
22 जून – बनाम श्रीलंका – एंटीगुआ
24 जून – बनाम ऑस्ट्रेलिया – सेंट लूसिया

विज्ञापन

कहां खेले जाएंगे फाइनल और सेमीफाइनल के मुकाबले?

लीग चरण के बाद नॉकआउट मुकाबलों का आगाज होगा। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 26 जून को गयाना में खेला जाएगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल का आयोजन 28 जून को त्रिनिदाद में होगा। पहले और दूसरे सेमीफाइनल मैच में जीत हासिल करने वाली टीमें 29 जून को बारबाडोस में खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी।

26 जून – पहला सेमीफाइनल – गयाना
28 जून – दूसरा सेमीफाइनल- त्रिनिदाद
29 जून – फाइनल- बारबाडोस

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ