IPL 2024: ऋषभ पंत की आईपीएल में होगी वापसी, नहीं कर पाएंगे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी!

IPL 2024 Rishabh Pant Update: ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स की टीम में आगामी आईपीएल के सीजन के लिए वापसी हो सकती है। उनको लेकर नया अपडेट आया है।

IPL 2024 Rishabh Pant Set to Comeback Delhi Capitals Can use him as impact player

IPL 2024 Rishabh Pant Set to Comeback Delhi Capitals (Image Credit- News 24)

विज्ञापन

IPL 2024 Rishabh Pant Update: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल दिसंबर में हुए भयंक रोड एक्सीडेंट के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं। उनकी वापसी को लेकर अब अटकलें लगने लगी हैं। उसका कारण है कि पंत ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है और वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ट्रेनिंग के वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस वक्त आईपीएल 2024 का फीवर है तो उनके इस टूर्नामेंट में वापसी करने को लेकर भी खबरें आ रही हैं। पर इसमें भी एक नया पेंच फंस सकता है।

पंत नहीं करेंगे कप्तानी?

दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में वापसी तो करेंगे लेकिन शायद वह अभी विकेटकीपिंग के लिए तैयार नहीं रह पाएंगे। यही कारण है कि टीम उन्हें पूरे सीजन में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर यूज कर सकती है। इतना ही नहीं अगर वह टीम के साथ बतौर फुल मेंबर नहीं रहेंगे तो यह भी सवाल उठता है कि शायद वह कप्तानी भी ना कर पाएं।

विज्ञापन

पंत की गैरमौजूदगी में पिछले सीजन डेविड वॉर्नर ने टीम की कमान संभाली थी। लेकिन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसलिए इस बार सवाल किया जा रहा है कि अगर पंत नहीं कप्तानी करते हैं तो वॉर्नर ही कप्तानी करेंगे। या फिर टीम किसी नए कप्तान की ओर देखेगी। इतना ही नहीं आईपीएल के अपडेट से पंत के इंडियन टीम में वापसी पर भी कुछ सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/KiranGrandhiDC/status/1734173050596458522

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे पंत?

दरअसल आईपीएल के तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप जून 2024 में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में होगा। इससे पहले आईपीएल को तैयारी का बेहतरीन मौका माना जा रहा है। पर ऋषभ पंत अगर आईपीएल में विकेटकीपिंग नहीं करते हैं और सिर्फ बतौर बल्लेबाज खेलते हैं तो उनके टी20 वर्ल्ड कप में खेलने पर भी सस्पेंस हो सकता है। क्योंकि आईपीएल में तो वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कोई रूल नहीं है। तो इसी कारण अब इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। पहले माना जा रहा था कि इंग्लैंड सीरीज तक पंत लौट सकते हैं लेकिन अब कुछ कहा नहीं जा सकता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ