IND vs NED: कोहली को भाया सूर्या का ये खतरनाक छक्का...पहले मैदान पर झूमे फिर गले से लगा लिया, देखिए

IND vs NED Suryakumar yadav completed his fifty with six

IND vs NED Suryakumar yadav completed his fifty with six

IND vs NED: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के तहत टीम इंडिया आप अपना दूसरा मुकाबला खेल रही है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहल्ले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 20 ओवर खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए हैं। नीदरलैंड को जीत के लिए 180 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए अंतिम के ओवरो में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली। विराट ने 44 गेंदों पर 62, सूर्या ने 25 गेंदों पर 51 और रोहित ने 39 गेंदों पर 53 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर खतरनाक छक्का ठोककर अपनी फिफ्टी पूरी की। ये छक्का देख विराट खुशी से झूम उठे और सूर्यकुमार यादव का गले से लगा लिया।

विज्ञापन

अंतिम पांच ओवरों में बने 65 रन

मैदान पर विराट और सूर्या की जोड़ी देखते ही बनी। दोनों ने नीदरलैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। 15 ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया का स्कोर 114/2 था। आखिरी पांच ओवर में भारत ने 65 रन बनाए।

विज्ञापन

टीम इंडिया प्लेइंग 11

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह

विज्ञापन

नीदरलैंड (प्लेइंग इलेवन)

विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (w/c), टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ