IND vs AUS: 'वर्ल्ड कप हीरो...', मोहम्मद शमी का तूफान देख इस दिग्गज ने कहा- भाई को हल्के में मत लेना

mohammed-shami-recommended-for-arjuna-award BCCI requested Sports Ministry

Image Credit: Social Media

विज्ञापन

IND vs AUS Mohammad Kaif Praised Mohammed Shami: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को मोहाली में खेले गए पहले वनडे में मोहम्मद शमी की तूफानी गेंदबाजी का नजारा देखने को मिला। शमी ने एक-दो नहीं पूरे 5 विकेट चटकाए। उन्होंने 10 ओवर में 51 रन और 1 मेडिन ओवर फेंककर ये विकेट निकाले।

शमी ने पहले ही ओवर से आग उगली और मिचेल मार्श को 4 रन पर आउट कर अपने तेवर दिखा दिए। उसके बाद स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मैट शॉर्ट और सीन एबॉट को पवेलियन का रास्ता दिखाकर ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित कर दिया। वर्ल्ड कप से पहले शमी के इस शानदार ‘फाइफर’ पर उन्हें दुनियाभर से प्रशंसा मिल रही है।

विज्ञापन

मोहम्मद कैफ बोले- भाई को हल्के में मत लेना

पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने तो उनके लिए बड़ी बात कही। उन्होंने X पर लिखा- मोहम्मद शमी दुनिया के सबसे कम आंके जाने वाले तेज गेंदबाज हैं। मेरे लिए वह विश्व कप हीरो है। भाई को हल्के में मत लेना। पांच विकेट लेने पर बधाई।

https://twitter.com/MohammadKaif/status/1705194605233545447

शमी ने उस वक्त भी बड़ी भूमिका निभाई, जब मार्कस स्टोइनिस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। शमी ने उन्हें 47वें ओवर में बोल्ड कर चलता कर दिया। यदि स्टोइनिस 50 ओवर तक खेल जाते तो ऑस्ट्रेलिया बड़ा स्कोर करने में कामयाब हो जाती, लेकिन शमी की सूझबूझ भरी गेंदबाजी ने उसे 276 रन पर रोक दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1705133767571161123

विज्ञापन

एशिया कप में सिर्फ दो मैच खेल सके शमी

बता दें कि जसप्रीत बुमराह के टीम में शामिल होने के बाद शमी को एशिया कप में सिर्फ दो मैच ही खेलने का मौका मिला था। उन्होंने नेपाल के खिलाफ 29 रन देकर 1 विकेट निकाला तो वहीं बांग्लादेश के खिलाफ 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके बाद शमी ने अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जलवा दिखा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। शार्दुल ठाकुर काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 10 ओवर में बिना विकेट लिए 78 रन लुटाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ