IND vs AUS: Ravindra Jadeja ने कपिल देव को छोड़ा पीछे, ऐसा करने वाले बन गए चौथे भारतीय गेंदबाज

IND vs AUS 2nd Test Ravindra Jadeja Kapil Dev

IND vs AUS 2nd Test Ravindra Jadeja Kapil Dev

विज्ञापन

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। इस दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में थी हालांकि बाद में रवींद्र जडेजा ने आते ही गदर मचाना शुरू कर दिया और एक-एक करके 7 विकेट ले लिए। जडेजा की इस खतरनाक गेंदबाजी से कंगारुओं की हालत को खराब हुई ही साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली। जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 80 विकेट पूरे कर लिए हैं और इसी के साथ कपिल देव को भी पीछे छोड़ दिया है।

और पढ़िए – गलती किसकी?…पहले Pujara को बुलाया फिर रोका…इतने में हो गया Rohit का खेल, देखें

विज्ञापन

जडेजा ने कपिल देव को छोड़ा पीछे

दिल्ली टेस्ट मैच में 7 विकेट ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में लेकर जडेजा ने पूर्व महान दिग्गज कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कपिल देव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कुल 79 विकेट 20 टेस्ट मैच खेलकर लिए थे। अब जडेजा के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कुल 80 विकेट दर्ज हो गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में वे चौथे नंबर पर आ गए हैं।  वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 80 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज भी हो गए हैं।  इस लिस्ट में टॉप पर अनिल कुंबले मौजूद हैं जिनके 111 विकेट हैं। वहीं दूसरे नंबर पर जडेजा के साथी अश्विन हैं जिनके 103 विकेट हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ