ENG vs NZ Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव

ENG vs NZ Live Streaming: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा. इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि न्यूजीलैंड के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026, England vs New Zealand Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच चरम पर है और सेमीफाइनल के टिकट के लिए सुपर-8 की जंग जारी है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार, 27 फरवरी को सुपर-8 का अहम मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को जीतकर टॉप-4 में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन

वहीं, न्यूजीलैंड की जीत से पाकिस्तान का भी सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट जाएगा. हालांकि, इंग्लैंड की टीम शानदार फॉर्म में है और कीवी टीम के लिए मैच जीतना आसान नहीं होगा. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

ENG vs NZ: किसका पलड़ा भारी?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इंग्लिश टीम का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 30 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 16 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, एक मैच टाई रहा और तीन मैच बेनतीजा रहे हैं.

बता दें कि, इंग्लैंड ने अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया था, जबकि न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 61 रनों से जीत हासिल की. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है और दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

ENG vs NZ: कब और कहां देखें लाइव?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का मुकाबला कोलंबो में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे टॉस होगा. भारतीय फैंस इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Ranji Trophy Final: तीसरे दिन कर्नाटक की हालत खराब, राहुल-पड्डीकल रहे फ्लॉप, मयंक अग्रवाल ने शतक ठोक बचाई लाज

ENG vs NZ: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टोंग, रेहान अहमद.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ