ENG vs NZ: क्या कोलंबो में बारिश बिगाड़ेगी पाकिस्तान का खेल? बिना खेले ही बाहर होने का मंडरा रहा है खतरा

ENG vs NZ: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का 9वां मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की नजरें टिकी हुई हैं. इस मुकाबले में अगर बारिश हुई, तो पाकिस्तान की टीम बिना खेले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकती है.

ENG vs NZ Match Weather Report

ENG vs NZ Match Weather Report

ENG vs NZ: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें सुपर 8 में अपना आखिरी मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. दोनों ही टीमों के लिए मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. न्यूजीलैंड के लिए ये करो या मरो वाला वाला मुकाबला है. ऐसे में उन्हें अगर मैच हुआ, तो जीत दर्ज करनी होगी. हालांकि इस मैच की मौसम रिपोर्ट पर पाकिस्तान की नजरें टिकी हुई है. अगर कोलंबो में बारिश ने खेल बिगाड़ दिया, तो पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से ही बाहर हो जाएगी. 

विज्ञापन

जानिए कैसा रहेगा कोलंबो में 27 फरवरी को मौसम? 

कोलंबो में 27 फरवरी को बारिश होने की बहुत ही कम उम्मीद है. ACCUWeather के मुताबिक शाम को तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के पास रहने की उम्मीद है. इस दौरान ह्यूमिडिटी 75 प्रतिशत रह सकती है. जबकि हवा 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली है. फिलहाल इस मौसम को देखकर पाकिस्तान की टीम बहुत ज्यादा होगी. 

विज्ञापन

अगर बारिश के कारण मुकाबला नहीं खेला जाता है, तो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिलते और दोनों की ही सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाती. वहीं पाकिस्तान की टीम बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाती. अब मुकाबला अगर खेला गया तो पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के हार की दुआ करेगी. अगर इंग्लैंड की टीम मुकाबला जीती, तो पाकिस्तान की उम्मीद जिंदा रहेगी. न्यूजीलैंड के जीतते ही पाकिस्तान का खेल खत्म हो जाएगा. 

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11  

इंग्लैंड टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद. 

न्यूजीलैंड टीम: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉन्वे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ