बेन स्टोक्स ने छक्का ठोक तोड़ डाली कुर्सी, बाल-बाल बचा कैमरामैन, देखें वीडियो

Ben Stokes six broke chair ENG vs AUS: ट्रैविस हेड ने जैसे ही गेंद फेंकी, स्टोक्स ने शॉर्ट बॉल पर पीछे जाकर लेग साइड पर छक्का जड़ दिया।

ENG vs AUS: Ben Stokes six broke chair cameraman narrowly escaped watch video

ENG vs AUS: Ben Stokes six broke chair cameraman narrowly escaped watch video

Ben Stokes six broke chair ENG vs AUS: वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की टीम वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है। शनिवार को इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला भी हार गई। ये सातवें मैच में उसकी छठी हार थी। हालांकि इस मैच के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। इंग्लिश बल्लेबाज बेन स्टोक्स ने छक्का ठोक स्टेडियम में रखी कुर्सी तोड़ डाली।

विज्ञापन

बाल-बाल बचा कैमरामैन

ये नजारा 32वें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला। ट्रैविस हेड ने जैसे ही गेंद फेंकी, स्टोक्स ने शॉर्ट बॉल पर पीछे जाकर लेग साइड पर छक्का जड़ दिया। यह छक्का इतना सपाट था कि सीमा पार रखी कुर्सी पर जा लगा। जैसे ही गेंद कुर्सी के बीचों-बीच लगी, इसके छर्रे उड़ गए। इससे कुर्सी का एक कोना टूटकर गिर गया। इस छक्के के प्रहार से कैमरामैन बाल-बाल बच गया। वह शॉट लगते ही भाग गया, वर्ना उसे चोट लग सकती थी।

विज्ञापन

बेन स्टोक्स ने ठोके 3 छक्के, नहीं दिला पाए जीत

बेन स्टोक्स 90 गेंदों पर 64 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके-3 छक्के ठोके। उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं डेविड मलान ने 50, मोईन अली ने 42 और क्रिस वोक्स ने 32 रन जड़े। हालांकि इंग्लैंड की टीम 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 253 रन पर ढेर हो गई। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 33 रनों से जीत लिया। इस हार के बाद इंग्लैंड सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है। पॉइंट्स टेबल में वह 7 में से 6 मैच हारकर 2 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है। उसके अगले दो मुकाबले नीदरलैंड और पाकिस्तान के साथ होंगे। हालांकि इंग्लैंड के लिहाज से ये सिर्फ औपचारिकता रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ