'ऐसा लगा जैसे युद्ध में हूं', एंजेलो मैथ्यूज के Time Out पर शाकिब अल हसन ने दी सफाई

Shakib Al Hasan clarifies Angelo Mathews Time Out: शाकिब ने टीम के एक खिलाड़ी के कहने पर अंपायर से एंजेलो मैथ्यूज के ‘टाइम आउट’ की अपील की थी।

BAN vs SL: Felt like I was at war', Shakib Al Hasan clarifies Angelo Mathews Time Out

BAN vs SL: Felt like I was at war', Shakib Al Hasan clarifies Angelo Mathews Time Out

Shakib Al Hasan clarifies Angelo Mathews Time Out: श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच सोमवार को दिल्ली में खेला गया मुकाबला श्रीलंकाई बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज के ‘टाइम आउट’ की वजह से चर्चा में रहा। मैथ्यूज के हेलमेट की स्ट्रिप टूटने की वजह से वह 2 मिनट तक बल्लेबाजी शुरू नहीं कर सके। ऐसे में नियम के मुताबिक उन्हें एक भी गेंद खेले बिना आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन के इस फैसले की आलोचना हो रही है।

विज्ञापन

दरअसल, शाकिब ने टीम के एक खिलाड़ी के कहने पर अंपायर से ‘टाइम आउट’ की अपील की थी। जिसके बाद मैथ्यूज आउट करार दिए गए। शाकिब ने मैच के बाद इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने ‘खेल भावना’ पर भी अपनी बात रखने की कोशिश की।

विज्ञापन

‘ऐसा लगा जैसे मैं युद्ध में हूं’

शाकिब ने कहा- हमारे फील्डर्स में से एक मेरे पास आया। उसने कहा कि अगर मैंने अपील की, तो मैथ्यूज आउट हो जाएंगे। अंपायर ने मुझसे पूछा कि क्या मैं इसे लेकर गंभीर हूं। यह कानून में है। मुझे नहीं पता कि यह सही है या गलत। मुझे ऐसा लगा जैसे मैं युद्ध में हूं। मुझे जो कुछ करना था, मैंने किया। जानता हूं इस पर बहस होगी। आज टाइम आउट ने हमारी मदद की, मैं इससे इनकार नहीं करूंगा।”

https://twitter.com/HaroonM33120350/status/1721571981932519573

विज्ञापन

शाकिब ने आगे कहा- “जब मैंने टॉस जीता, तो मुझे पहले गेंदबाजी करने में कोई झिझक नहीं हुई क्योंकि हमने यहां ओस में प्रशिक्षण लिया था। हमें गहरी बल्लेबाजी करनी थी। सौभाग्य से हमें एक बड़ी साझेदारी मिली। शांतो और मैंने अच्छी तरह से चीजों को एग्जीक्यूट किया। हम इसे जल्दी खत्म करना पसंद करते। कम विकेट के साथ जीत पर शाकिब ने कहा- जीत तो जीत होती है।

विज्ञापन

https://twitter.com/vpy2711/status/1721508672449441972

सिर्फ 5 सेकंड बचे थे

वहीं श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने कहा- जब मैथ्यूज क्रीज पर आए, तो पांच सेकंड बचे थे। जब वह बाहर आए, तो उन्हें हेलमेट की स्ट्रिप के बारे में पता चला। यह निराशाजनक था। हमें उम्मीद थी कि वह हमारे लिए रन बनाएंगे। यह है यह निराशाजनक है कि अंपायर हस्तक्षेप नहीं कर सके और अच्छे निर्णय नहीं ले सके।”

विज्ञापन

https://twitter.com/HaroonM33120350/status/1721571040600502524

“चैरिथ ने शानदार पारी खेली, लेकिन हम 30-40 रन पीछे रह गए। इस विकेट पर 320 रन काफी अच्छा होता। मुझे खुशी है कि पथुम, सदीरा और दिलशान ने अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि भविष्य में हमारे पास एक बहुत अच्छी टीम होगी। हमें कुछ चोटें लगी थीं और यही कारण था कि टीम के पास इतने सारे बदलाव और नए खिलाड़ी थे, लेकिन हमने गलतियां भी कीं।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ