Asian Games 2023: कब होगा Team India का मैच? रुतुराज गायकवाड़ की सेना तैयार, देखें शेड्यूल

Asian Games 2023, Mens Cricket: Team India Full Schedule, Match Timings, Squad, Live Streaming

Asian Games 2023, Mens Cricket: Team India Full Schedule, Match Timings, Squad, Live Streaming

Asian Games 2023 Team India Cricket Match Schedule: एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के खाते में अब तक 31 मेडल आ चुके हैं। इसमें एक गोल्ड महिला क्रिकेट में भी शामिल है। भारतीय महिलाओं के बाद पुरुष टीम के खिलाड़ी भी कमर कस चुके हैं। टीम ​इंडिया के युवा खिलाड़ी चीन पहुंच गए हैं। एशियाई खेलों में मेंस क्रिकेट की प्रतियोगिता 27 सितंबर से शुरू हो चुकी है। अब नजरें भारतीय टीम पर हैं। भारतीय टीम की जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी। आइए जानते हैं कि टीम इंडिया यहां कब से अपनी शुरुआत करेगी।

विज्ञापन

3 अक्टूबर को सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरुआत 

भारत एशियाई खेलों में अपने अभियान की शुरुआत 3 अक्टूबर को सीधे क्वार्टर फाइनल से करेगा। भारतीय टीम की रैंकिंग के आधार पर उसे सीधे क्वार्टर फाइनल खेलने का मौका मिला है। वहीं पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान अन्य टीमें हैं, जो सीधे क्वार्टर फाइनल में भाग लेंगी। भारतीय टीम का मुकाबला किस टीम से होगा, फिलहाल ये तय नहीं है क्योंकि ग्रुप स्टेज में जीतने वाली टीमें क्वार्टरफाइनल खेलेंगी।

विज्ञापन

7 अक्टूबर को Final

भारतीय टीम पहला क्वार्टरफाइनल खेलेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम इसी दिन दूसरा क्वार्टरफाइनल खेलेगी। श्रीलंका 4 अक्टूबर को तीसरा और बांग्लादेश इसी दिन चौथे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हिस्सा लेगी। इसके बाद 6 अक्टूबर को 2 सेमीफाइनल खेले जाएंगे, जबकि तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ 7 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसी दिन सुबह 11.30 बजे से फाइनल मुकाबला होगा। यानी गोल्ड या सिल्वर मेडल के विनर का फैसला 7 अक्टूबर को होगा।

विज्ञापन

एशियन गेम्स में टीम इंडिया: 

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह।

https://youtu.be/oDGM4BERiBs

विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम: 

कासिम अकरम (कप्तान), ओमैर बिन यूसुफ, हैदर अली, आसिफ अली, अराफात मिन्हास, ताहिर बेग, खुशदिल शाह, सुफयान मोकिम, आमेर जमाल (विकेटकीपर), रोहेल नजीर (विकेटकीपर), मुहम्मद अखलाक (विकेटकीपर), शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, अरशद इकबाल, मोहम्मद हसनैन।

विज्ञापन

बांग्लादेश की टीम:

सैफ हसन (कप्तान), तंजीम हसन शाकिब, यासिर अली, जेकर अली अनिक, जाकिर हसन, मोसादेक हुसैन, परवेज हुसैन इमोन (विकेटकीपर), रकीबुल हसन, तनवीर इस्लाम, रिपन मोंडोल, शहादत हुसैन, महमूदुल हसन जॉय, मृत्टनजॉय चौधरी, सुमन खान, ऋषद हुसैन।

श्रीलंका की टीम:

सहान अराचिगे (कप्तान), लसिथ क्रोसपुले, नुवानीडु फर्नांडो, शेवोन डेनियल, अहान विक्रमसिंघे, एशेन बंडारा, रविन्दु फर्नांडो, इसिथा विजेसुंडेरा, सचिथा जयतिलके, लाहिरू समराकून (विकेटकीपर), लाहिरू उदारा (विकेटकीपर), निमेश विमुक्ति, रानीथा लियानाराच्ची, विजयकांत व्यासकांत , नुवान तुषारा।

विज्ञापन

अफगानिस्तान की टीम:

गुलबदीन नायब (कप्तान), मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, जुबैद अकबरी, नूर अली जादरान, शाहिदुल्लाह कमाल, अफसर जजई, वफीउल्लाह तारखिल, करीम जन्नत, शराफुद्दीन अशरफ, फरीद अहमद मलिक, निजात मसूद, सैयद अहमद शिरजाद, कैस अहमद और जहीर खान।

नेपाल की टीम:

रोहित कुमार पौडेल (कप्तान), संदीप जोरा, कुशल भुर्टेल, प्रैटिस जीसी, बिबेक यादव, दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल मल्ला (विकेटकीपर), आसिफ शेख (विकेटकीपर), बिनोद भंडारी (विकेटकीपर), करण केसी, गुलशन कुमार झा, ललित राजबंशी , सोमपाल कामी, संदीप लामिछाने, अभिनाश बोहरा।

विज्ञापन

किस समय शुरू होगा भारत का मैच? 

पहले क्वार्टर फाइनल में भारत का मैच सुबह 6:30 बजे शुरू होगा। भारत के मैच Sony Ten 3 HD/SD और Sony Sports 5 HD/SD पर लाइव होंगे। वहीं सोनी लिव चैनल पर भारत के मैचों का सीधा प्रसारण होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ