एशियन गेम्स में पलक गुलिया का गोल्ड पर निशाना, छठे दिन 5 मेडल भारत की झोली में
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Asian games 2023 day 6 live update: चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 के छठे दिन भारत को कई मेडल मिलने की उम्मीद है। दिन की शुरुआत जीत के साथ हुई है। अभी तक भारत 8 गोल्ड के साथ 27 मेडल अपने नाम कर चुका है। एशियन गेम्स में भारत ने शूटिंग कैटेगरी में अब तक का शानदार प्रदर्शन किया है। 10 मीटर एयर पिस्टल में महिला तिकड़ी ने सिल्वर मेडल भारत को दिला दिया है। वहीं, भारत 3P राइफल पुरुष टीम ने 50 मीटर शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा 10 मीटर पिस्टल इंडीविजुअल में पलक गुलिया ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
ईशा सिंह, दिव्या थडिगोल और पलक के प्रदर्शन की बदौलत भारत की झोली में मेडल आकर गिरा है। भारतीय टीम ने 1731 प्वाइंट्स हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है। छठे दिन 20 किमी रेस वॉक फाइनल में संदीप कुमार और विकास सिंह ने भी अच्छी परफॉर्मेंस दिखाई। छठे दिन पुरुषों की डबल्स टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भी होना है। जिसके ऊपर दर्शकों की खास नजर रहेगी।
ये भी पढ़ें-अकाली नेता की होशियारपुर में हत्या, 2 बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा उतारा मौत के घाट
बैडमिंटन में भारत को पीवी सिंधु से मेडल की उम्मीद थी। जिनका मुकाबला थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से हुआ। लेकिन यहां देश को निराशा हाथ लगी। पीवी सिंधु को हार का मुंह देखना पड़ा। वे थाईलैंड की चोचुवोंग से तीनों सेट में हार गईं। 21-14, 15-21, 14-21 के परिणाम के बाद भारत अब थाईलैंड से क्वार्टरफाइनल में 0-1 से पीछे हो गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: