Asia Cup 2023: 'हम भारत को कहीं भी हरा सकते हैं', पाकिस्तान के दिग्गज ने किया बड़ा दावा
Edited By Bhoopendra Rai

Waqar Younis
Edited By Bhoopendra Rai

Waqar Younis
Asia Cup 2023: 19 जुलाई को एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके बाद दोनों देशों की तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। हाल में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा था कि हाल-फिलहाल में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले एकतरफा हो गए हैं। गांगुली के इस बयान पर अब वकार यूनुस ने पलटवार किया। उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान की टीम भारत को कहीं भी हरा सकती है।
वकार युनुस ने ओवल में खेले गए 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले का उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान की टीम भारत को अगर ओवल में हरा सकती है तो फिर कहीं भी हराने की क्षमता रखती है। एशिया कप 2023 के शेड्यूल के अनुसार, भारत और श्रीलंका के बीच 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में मुकाबला होना है। जिस पर सभी की नजर है।
https://twitter.com/_FaridKhan/status/1681900995482210305?s=20
वकार युनुस ने अपने बयान में कहा कि ‘हमारे समय में, हम भारत के खिलाफ कई बड़े टूर्नामेंट नहीं जीत पाए थे, लेकिन अच्छी बात यह है कि इन लड़कों ने हाल ही में बड़े मैचों में भारत के खिलाफ जीतना शुरू कर दिया है। यह एक अच्छा संकेत है। हमारी टीम में प्रतिभा है, अगर हम अपनी क्षमता से खेल सकते हैं, तो मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि वे भारत को क्यों नहीं हरा सकते। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो कहां खेलते हैं। भारत हो, पाकिस्तान हो, श्रीलंका हो, अगर हम ओवल में जाकर हरा सकते हैं तो हम उन्हें कहीं भी हरा सकते हैं।’
https://twitter.com/cricketpakcompk/status/1681979123248537605?s=20
आपको बता दें कि टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच पहली बार 1992 में वर्ल्ड कप में भिड़ंत हुई थी। तब से लेकर अब तक भारत आईसीसी प्रतियोगिता में वनडे प्रारूप में अजेय रहा है। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने साल 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को हराया था, लेकिन भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे बड़ी जीत के साथ उस हार का बदला लिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: