Asia Cup 2023: 59 का बेहतरीन औसत, फिर भी Shikhar Dhawan को क्यों नहीं चुना गया? अजीत अगरकर ने दिया ये जवाब

Ajit Agarkar

Ajit Agarkar

विज्ञापन

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। 17 सदस्यीय स्क्वाड में लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने वाले शिखर धवन को जगह नहीं मिली। ‘गब्बर’ को टीम में नहीं देख उनके फैंस निराश हो गए। सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों धवन को नहीं चुना गया। इस सवाल पर टीम का ऐलान करते हुए कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अजीत अगरकर ने दिया ये जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम इंडिया की चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से जब सवाल किया गया कि शिखर धवन को एशिया कप के लिए क्यों नहीं चुना गया? इस पर उन्होंने कहा ‘ ‘शिखर धवन टीम इंडिया के लिए शानदार रहे हैं, लेकिन मौजूदा वक्त में रोहित शर्मा, गिल और किशन हमारे 3 पसंदीदा ओपनर हैं।’

Advertisment

एशिया कप में शिखर धवन का रिकॉर्ड

एशिया कप में शिखर धवन ने 9 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 59.33 के बढ़िया औसत से 534 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक भी निकले। धवन का स्ट्राइक रेट 91.43 जबकि हाई स्कोर 127 रहा।

विज्ञापन

वनडे में धवन का रिकॉर्ड

दरअसल, शिखर धवन टीम इंडिया के लिए वनडे में कमाल के ओपनर रहे हैं। धवन ने भारत के लिए 167 वनडे मैचों में 44.11 की औसत से 6793 रन बनाए हैं। वह वनडे में 17 शतक और 39 फिफ्टी जमा चुके हैं। अब उनकी उम्र 38 साल हो गई है। भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने धवन के रिप्लेसमेंट के रूप में शुभमन गिल को तलाशा है। गिल के बढ़िया प्रदर्शन के बाद धवन की टीम में वापसी नहीं हो पाई। अब उन्हें एशिया कप में भी मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन

साल 2010 में किया था वनडे डेब्यू

साल 2010 में वनडे डेब्यू करने वाले शिखर ने अपना आखिरी मैच साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ भारत के लिए करीब 10 साल तक ओपनिंग की। धवन ने साल 2004 के अंडर 19 विश्वकप में कमाल किया था। उन्होंने 3 शतकों के साथ 505 रन बनाए थे। इसके बाद भी उन्हें टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए 6 साल लग गए। लेकिन जब धवन को मौका मिला तो उन्हें मुड़कर नहीं देखा और तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ