Ashes Series: बेन स्टोक्स ने ठोका कड़क छक्का, बाउंड्री पर कैच नहीं लपक पाए मिचेल स्टार्क, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

Ashes Series: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी एशेज सीरीज का आखिरी मुकाबला द ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के तीसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने दूसरी पारी में एक कमाल का छक्का ठोका। उन्होंने जोश हेजलवुड को टारगेट किया और दूसरे दिन लंच के बाद पहले ओवर में मिड विकेट के ऊपर से एक करारा छक्का ठोका।
दरअसल, जोश हेजलवुड अपनी टीम के लिए 26वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली बॉल डॉट निकली। दूसरी गेंद पर 2 रन आए। फिर तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने हवाई फायर किया और 6 रन बटोर लिए। हालांकि बेन स्टोक्स आउट हो सकते थे, लेकिन बाउंड्री बॉल पर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क मुश्किल कैच नहीं पकड़ पाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Ben Stokes. First over after lunch. SIX! 🚀 #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/uajezbxqm3
— England Cricket (@englandcricket) July 29, 2023
अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहली पारी में 283 रन बनाए थे, इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 295 रन बनाए और 12 रनों की लीड ली। अब इंग्लैंड दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है और तीसरे दिन के दूसरे सेशन तक 2 विकेट खोकर 193 रन बना लिए हैं। 37 ओवर का खेल हो चुका है। क्रीज पर बेन स्टोक्स 37 जबकि जो रूट 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: