Ashes series 2023: आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, पांचवें नंबर पर खेलेगा तूफानी बल्लेबाज
Edited By Bhoopendra Rai

Ashes series 2023
Edited By Bhoopendra Rai

Ashes series 2023
Ashes series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा। सीरीज के इस अहम मुकाबला के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। जो खिलाड़ी चौथे टेस्ट में मैदान पर उतरे थे वही आखिरी मुकाबले के लिए दम दिखाते नजर आंएंगे।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट बारिश की भेंट चढ़ गया था। इंग्लैंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया था और वह मुकाबले में आगे दिख रही थी, लेकिन बारिश के चलते पांचवे दिन का खेल नहीं हो सका। इस तरह मुकाबला ड्रा पर खत्म हुआ और कंगारू टीम ने एशेज सीरीज रिटेन कर ली है। अब आखिरी मुकाबला अगर इंग्लैंज जीत लेती है तो एशेज सीरीज 2-2 से ड्रा हो जाएगी।
https://twitter.com/englandcricket/status/1684148595157610496?s=20
अगर एशेज सीरीज की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दोनों टेस्ट जीते थे। तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार वापसी की और जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला बारिश के चलते ड्रॉ पर खत्म हुआ। अब पांचवा टेस्ट 27 जुलाई से शुरू होना है, जिस पर सभी क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया सीरीज में आगे है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: