---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Ashes 2023: स्टुअर्ट ब्रॉड ने छूआ 600 विकेटों का आंकड़ा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली: इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेटों का आंकड़ा छू लिया है। बुधवार से मैनचेस्टर में शुरू हुए चौथे टेस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड को आउट कर मील का पत्थर पार किया। इन 600 विकेट्स के साथ ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेटों का आंकड़ा छू लिया है। बुधवार से मैनचेस्टर में शुरू हुए चौथे टेस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड को आउट कर मील का पत्थर पार किया। इन 600 विकेट्स के साथ ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लैंड के शीर्ष गेंदबाज बने ब्रॉड

ब्रॉड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लैंड के शीर्ष गेंदबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 149 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने इस मामले में इयान बॉथम को पीछे छोड़ा। जिन्होंने 148 विकेट लिए थे।

---विज्ञापन---

खतरे में आ गया अनिल कुंबले का रिकॉर्ड 

इसी के साथ ब्रॉड भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में चौथे स्थान पर काबिज कुंबले ने अपने करियर में 619 विकेट लिए थे। ब्रॉड उनका रिकॉर्ड तोड़ने से 20 विकेट पीछे हैं। ब्रॉड जेम्स एंडरसन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज भी हैं। हालांकि टेस्ट में उन्होंने 600 विकेटों का आंकड़ा किसी और प्लेयर के बजाय ज्यादा मैचों में छूआ। पांच गेंदबाजों में से ब्रॉड ने इस मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए सबसे ज्यादा 166 टेस्ट खेले हैं।

---विज्ञापन---

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक विकेट (इंग्लैंड) 

149 एस ब्रॉड
148 इयान बॉथम
128 बॉब विलिस
115 जेम्स एंडरसन
109 विल्फ्रेड रोड्स

---विज्ञापन---

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट 

800 मुथैया मुरलीधरन
708 शेन वॉर्न
688 जेम्स एंडरसन
619 अनिल कुंबले
600 स्टुअर्ट ब्रॉड

First published on: Jul 19, 2023 09:37 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola