अंबाती रायडू ने सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी से की मुलाकात, राजनीतिक पारी की अटकलें शुरू

Ambati Rayudu YS Jagan Mohan Reddy

Ambati Rayudu YS Jagan Mohan Reddy

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स और टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी से मुलाकात की। पूर्व क्रिकेटर ने सीएम से ताडेपल्ली कैंप कार्यालय में मीटिंग की। ये मीटिंग आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली। इसके बाद उन्होंने आईपीएल ट्रॉफी और सीएसके की स्पेशल जर्सी प्रजेंट की।

विज्ञापन

राजनीतिक पारी शुरू करने की अटकलें तेज

इस मुलाकात के बाद रायडू के राजनीतिक पारी शुरू करने की अटकलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि अंबाती रायडू सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने भी रायडू के पार्टी में शामिल होने को हरी झंडी दे दी है। अगले साल होने वाले आम चुनाव में वह लोकसभा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीएम को सोशल मीडिया पर कर रहे हैं फॉलो 

रायडू इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही अलविदा कह चुके हैं। वह अब तक आईपीएल में खेलते रहे। सीएसके की खिताबी जीत से पहले ही उन्होंने आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान कर दिया था। अंबाती रायडू को वाईएस जगन का बड़ा प्रशंसक माना जाता है। वह वाईएस जगन के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो कर रहे हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ