AB de Villiars ने मुंबई की गलियों में खेला अपना पसंदीदा शॉट, फैंस को आया आनंद, देखें Video
Edited By Siddharth Sharma

AB de Villiars Mumbai
Edited By Siddharth Sharma

AB de Villiars Mumbai
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के दिग्गज और आईपीएल में रॉयल चेलेंजर्स बैंगलुरू की तरफ से खेलते हुए सभी के दिल पर राज करने वाले एबी डीविलियर्स (AB de Villiars) भारत में काफी प्रसिद्ध हैं। उन्हें यहां पर मिस्टर 360 कहा जाता हैं। वे इन दिनों भारत की ही यात्र पर हैं और कई खिलाड़ियों से मुलाकात भी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सबसे पहले बैंगलोर की यात्रा की थी, जहां उन्होंने बताया था कि वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के खिलाड़ियों को आगामी आईपीएल के लिए सपोर्ट करने आये हैं।
बैंग्लोर से निकलने के बाद वे मुंबई पहुंचे जहां पर उन्होंने सचिन तेंदुलकर से भी मुलाकात की वहीं जब वे मुंबई में गुजर रहे थे तो उन्हें कुछ बच्चे क्रिकेट खेलते हुए नजर आए जिन्हें देखकर वो रुक गए और उन्होंने बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेला। बच्चे उन्हें देखकर काफी उत्साहित दिखें इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता हैं कि एबी डीवीलियर्स कैसे बच्चों के साथ आनंद उठा रहे हैं और दमदार शॉट्स भी खेल रहे हैं।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1589598809826684929?s=20&t=vtZcP3xzeNMEOO_S8nzAjA
आपको बता दें कि एबी डीविलियर्स ने पिछले आईपीएल के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और आगामी आईपीएल 2023 में वह टीम का हिस्सा एक खिलाड़ी के रूप में नहीं होंगे। लेकिन मुंबई पहुँचने पर उन्होंने सबसे पहले सचिन तेंदुलकर के साथ मुलाक़ात की जिसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: