Charlie Dean reaction: दीप्ति शर्मा के रन आउट से इंग्लैंड की जो प्लेयर आउट हुई थी अब वह कभी पहले से क्रीज के बाहर नहीं निकलेगी। इस बात को उस खिलाड़ी ने खुद स्वीकार किया है। इस प्लेयर का नाम चार्ली डीन है, जिसे भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने तीसरे वनडे मैच में क्रीज छोड़ते ही नॉनस्ट्राइक एंड पर रन आउट कर दिया था।

दीप्ति शर्मा के इस रन आउट पर पूरे क्रिकेट जगत में काफी बबाल हुआ है। बाद में इसे क्रिकेट के नियमों के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने सही आउट करार दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। अब रन आउट होने वाली प्लेयर का पहला रिएक्शन सामने आया है।

चार्ली डीन ने दिया ये बयान

चार्ली डीन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘इस समर सीजन का काफी रोमांचक तरीके से अंत हुआ। इंग्लैंड की जर्सी में लॉर्ड्स में खेलना काफी सम्मान की बात रही। अब से मैं अपनी क्रीज में रहा करूंगी।’चार्ली द्वारा शेयर किए गए पोस्ट पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं।

क्या था दीप्ति शर्मा का रन आउट विवाद?

लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के अंतिम और तीसरे वनडे में जब इंग्लैंड को जीत के लिए 39 गेंदों पर 17 रनों की आवश्यकता थी। आखिरी जोड़ी मैदान पर डटी थी तो दीप्ति शर्मा ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर बॉल फेंकने से पहले क्रीज छोड़ देने वाली चार्ली डीन को रन आउट कर दिया। जिसे थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। इस तरह भारत ने मुकाबला 16 रनों से अपने पक्ष में कर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ