Manika Batra in Asian Games 2023 Table Tennis Quarterfinals: भारत की शीर्ष टेबिल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने चीन के हांग्जो में चल रहे एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। अपने 16वें राउंड के मैच में थाईलैंड की सुथासिनी सॉवेटाबुट को हराकर एशियाई खेलों के सिंगल क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पैडलर बन गई हैं।

सुथासिनी सावेटाबुट के खिलाफ 16 राउंड का मुकाबला रोमांचक रहा। इस मुकाबले में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को 4-2 (11-7, 6-11, 12-10, 11-13, 12-10, 11-6) से हरा दिया। पहले चार सेटों के बाद 2-2 से बराबरी के बाद बत्रा अगले दो सेटों में जीत हासिल करने में सफल रहीं। अब मनिका बत्रा सेमीफाइनल में जगह बनाने और पदक की गारंटी के साथ वांग यिडी से भिड़ने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

इसलिए खास है ये उपलब्धि

यह उपलब्धि ​मनिका बत्रा के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने एशियाई खेलों के पिछले दो संस्करणों में 16वें राउंड में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह प्रतियोगिता से बाहर हो गई थीं। अब वह क्वार्टर फाइनल में शनिवार, 30 सितंबर को विश्व की चौथी रैंक वाली चीन की खिलाड़ी वांग यिडी से भिड़ेंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुरुषों की प्रतियोगिता में मिश्रित परिणाम 

दूसरी ओर, पुरुषों की प्रतियोगिता के 16वें दौर के मैचों में भारतीय टीम के लिए मिश्रित परिणाम देखने को मिले। अचंता शरथ कमल और साथियान ज्ञानसेकरन की अनुभवी जोड़ी को चीन के फैन जेंडॉन्ग और वांग चुकिन ने 0-3 (5-11, 4-11, 7-11) से शिकस्त दी। हालांकि, मानुष उत्पलभाई शाह और मानव विकास ठक्कर ने सिंगापुर के यू एन कोएन पैंग और इज़ाक क्वेक योंग के खिलाफ 3-2 से शानदार जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त वूजिन जांग और जोंगहून लिम से होगा।

विज्ञापन

शरत कमल और मनिका बत्रा के नेतृत्व में 10 सदस्यों वाली भारतीय टेबल टेनिस टीम ने 22 सितंबर को अपना अभियान शुरू किया था। टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं 2 अक्टूबर को समाप्त होंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ