2nd Vidhan Mishra Memorial Cricket Tournament: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के क्लब डूसी अलेवन (Club Ducy XI, Greater Noida West) के ग्राउंड पर आयोजित सेकेंड विधान मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 (2nd Vidhan Mishra Memorial Cricket Tournament 2022) अंबिका बी वी एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब (Ambika B V Amsterdam Cricket Club) के नाम रहा। फाइनल मुकाबले में अंबिका बी वी एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब ने एकलव्य क्रिकेट एकेडमी (Eklavya Cricket Academy) को 5 विकेट से हरा दिया।
और पढ़िए – इस पूर्व क्रिकेटर का बड़ा खुलासा, बोला- ‘मैं gay हूं, इसे छिपाने के लिए मजबूर था’
एकलव्य क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। एकलव्य क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 27.2 ओवर में 163 रनों के स्कोर पर सिमट गई। एकलव्य क्रिकेट एकेडमी की ओर से गुरजीत सिंह ने 57, कृषार्थ अवाना ने 26 और कुणाल कौशिक ने 23 रन बनाए। वहीं अंबिका बी वी एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब की ओर से सचिन राघव ने 4, हिमांशु सिंह ने 3, शिवम रंजन, अमन दुबे और प्रखर राठौर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
वहीं 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबिका बी वी एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने शानदारी बैटिंग की और फाइनल मुकाबले को 27वें ओवर में 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। अंबिका बी वी एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब की ओर से भव्य ने 44, सौरव श्रीवास्तव ने 40, आदित्य सिसोदिया ने 39 और हिमांशु सिंह ने 30 रनों का योगदान दिया। एकलव्य क्रिकेट एकेडमी की ओर से अनुज भारद्वाज 3 और अभिषेक भाटी ने एक विकेट अपने नाम किया।
अंबिका बी वी एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब के हिमांशु सिंह को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और एकलव्य क्रिकेट एकेडमी के गुरजीत सिंह को फाइटर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
अंबिका बी वी एम्स्टर्डम क्रिकेट क्लब (Ambika B V Amsterdam Cricket Club) प्लेइंग XI- अखंड प्रताप सिंह (कप्तान), आदित्य शिशोदिया, भव्या, सौरव श्रीवास्तव, प्रखर राठौर, शिवम रंजन, हिमांशु सिंह, विनीत कुमार, दक्ष ढल, आर्यन वत्स, सचिन यादव
एकलव्य क्रिकेट एकेडमी (Eklavya Cricket Academy) प्लेइंग XI- अंशुल भाटी (कप्तान), अभिषेक भाटी, गुरजीत सिंह, कुनाल कौशिक, आर्यन, कृर्षाथ अवाना, युवराज चोपड़ा, लक्की चौहान, अनुज भारद्वाज।
आपको बता दें कि दूसरे विधान मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 16 का आयोजन ग्रेटर नोएडा वेस्ट के क्लब डूसी अलेवन के ग्राउंड पर क्रिकेट कोच दुष्यंत शर्मा की निगरानी किया गया। इस टूर्नामेंट में दिल्ली-एनसीआर की कुल 10 टीमें हिस्सा लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
88 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
221 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
324 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
346 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
383 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
395 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
414 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
414 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
421 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines