इस पूर्व क्रिकेटर का बड़ा खुलासा, बोला- 'मैं gay हूं, इसे छिपाने के लिए मजबूर था'
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

Gay Cricketer Heath Davis: न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज हीथ डेविस ने बड़ा खुलासा किया है। हीथ डेविस समलैंगिक के रूप में सामने आने वाले न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
क्रिकेट जगत में वह खुद को ‘गे’ बताने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। हीथ से पहले क्रिकेटर इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर स्टीवन डेवाइस ने 2011 के शुरुआत में खुलासा किया था कि वह ‘गे’ यानी ‘समलैंगिक’ हैं।
इस तरह स्टीवन डेवाइस पहले पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेटर बन गए थे, जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर गे होने की बात स्वीकार की थी। अब न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज हीथ डेविस ने खुद के ‘गे’ होने का खुलासा किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट छोड़े हुए भी उन्हें 18 साल बीत गए हैं।
हीथ डेविस की उम इस वक्त 50 साल के पार हो चुकी है। इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने के 25 साल बाद उन्होंने ये खुलासा किया है। 50 वर्षीय हीथ डेविस फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। उन्होंने 1994 से 1997 तक पांच टेस्ट और 11 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले। उनका घरेलू क्रिकेट करिय भी शानदार रहा।
हीथ ने ऑनलाइन मैगेजीन द स्पिनऑफ से कहा, ‘मुझे लगा कि यह मेरे जीवन का ही हिस्सा है और मैं इसे छिपा रहा था। इसमें काफी कुछ था, जिसमें मैं बस अपने जीवन में अलग रखना चाह रहा था। मैं अकेला था। मैं इसे दबा रहा था। मैं समलैंगिक जीवन नहीं जी रहा था।’
हीथ ने कहा, ‘मुझे लगा कि मेरे जीवन के हिस्से को बताने की जरूरत है। मैं इसे छिपा रहा था। ऑकलैंड में हर कोई इस बात को जानता था कि मैं समलैंगिक था, टीम में भी। मगर यह कोई ज्यादा बड़ा मुद्दा नहीं लगता था।
मैं खुद को आजाद महसूस करता था।’ डेविस ने आगे कहा कि जब 1997 में वह घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए अपने पैतृक शहर वेलिंग्टन से ऑकलैंड आ गए थे, इसके बाद उनके जीवन में कई तरह के सुधार हुए।
Former fast bowler Heath Davis is the first male international cricketer from New Zealand to publicly come out as gay
— Cricinfo (@cricinfo) August 2, 2022
आपको बता दें कि प्रोफेशनल पुरुष क्रिकेट जगत में ऐसा मामला बेहद की कम देखने को मिलता है, जबकि महिला क्रिकेट जगत में कई समलैंगिक खिलाड़ी पहले ही सामने आ चुकी हैं। इनमें नताली सीवर और कैथरीन ब्रंट, एमी सैटरथवेट और ली ताहुहू, लॉरेन-विनफील्ड और कोर्टनी हिल, लिजेल ली और तंजा क्रोन्ये जैसी कई महिला समलैंगिक खिलाड़ी हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: