6,6,6,6,4,6: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले जिम्बाव्वे के बल्लेबाज का तूफान, एक ओवर में कूट डाले 34 रन, देखें वीडियो

zim vs ban T20 ryan burl
विज्ञापन

नई दिल्ली: भारतीय टीम अगस्त में जिम्बाव्वे का दौरा करेगी। यहां टीम 18 अगस्त से तीन वनडे मैच खेलेगी। इस सीरीज से पहले जिम्बाव्वे के एक बल्लेबाज ने ऐसा गदर मचाया कि क्रिकेट के गलियारे दंग रह गए। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे टी 20 मैच में जिम्बाव्वे के निचले क्रम के बल्लेबाज रयान बर्ल ने तूफानी पारी खेलते हुए एक ओवर में दे दनादन 5 छक्के और एक चौका ठोक 34 रन कूट डाले।

 

विज्ञापन

 

ये नजारा 15वें ओवर में देखने को मिला। सातवें नंबर पर उतरे बर्ल ने नसूम अहमद की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से करारा छक्का ठोक डाला। दूसरी पर बर्ल एक बार फिर एक्शन में आए और डीप स्क्वेयर लेग की ओर दूसरा छक्का कूट दिया। अब बारी थी तीसरी गेंद की। नसूम अहमद की शॉर्ट बॉल पर रयान ने पुल शॉट खेल डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का ठोक दिया।

विज्ञापन

रोके नहीं रुके रयान बर्ल

विज्ञापन

तीन गेंदों में तीन छक्के ठोक बर्ल जोश से भर गए। अब तो वे रोके नहीं रुके, चौथी गेंद पर नसूम की बखिया उधेड़ बर्ल ने डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का उड़ा दिया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे रयान को रोकना अब लगभग नामुमकिन हो गया। पांचवीं गेंद पर एक बार फिर उन्होंने प्रहार किया, लेकिन ये गेंद एक टप्पा खाकर बाउंड्री पार चली गई।

इस गेंद पर चौका आया। रयान की तूफानी बल्लेबाजी देख नसूम के पैर कांपने लगे, उन्होंने जैसे ही इस ओवर की आखिरी गेंद डाली, रयान ने इसे वाइड लॉन्ग ऑफ की ओर इस तरह उड़ाया कि गेंद हवा में गुलाटियां मारते हुए बाउंड्री पार कर गई। एक ओवर में 5 छक्के और एक चौका ठोक रयान ने क्रिकेट के गलियारों में सुर्खियां बटोर लीं। यदि वे पांचवीं गेंद पर छक्का ठोक डालते, तो युवराज सिंह और गिब्स के छह छक्कों वाले क्लब में शामिल हो जाते।

विज्ञापन

छक्का ठोक पूरी की हाफ सेंचुरी

विज्ञापन

बर्ल ने अपनी हाफ सेंचुरी स्टाइल में पूरी की। उन्होंने 17वें ओवर में मेहदी हसन की आखिरी गेंद पर छक्का ठोक शानदार अर्धशतक ठोका। उन्होंने अपनी हाफ सेंचुरी महज 24 गेंदों में पूरी की। इसके लिए उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए। सातवें नंबर पर उतरे रयान बर्ल ने अपनी तूफानी पारी जारी रखी और टीम के लिए बेहतर स्कोर करने में कामयाब हुए। बर्ल को हसन महमूद ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर लिटन दास के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। रयान बर्ल ने 28 गेंदों में कुल 54 रन बनाए। जिम्बाव्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन बनाए।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

पहले भी मचा चुके हैं तूफान
इससे पहले भी रयान बर्ल बांग्लादेश के खिलाफ तूफान मचा चुके हैं। उन्होंने 13 सितंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सात मैचों की टी 20 सीरीज के पहले मैच में 57 रन ठोक डाले थे। बर्ल ने इस दौरान एक ओवर में 30 रन ठोके थे। बर्ल 5 चौके और 4 छक्के ठोक नाबाद रहे थे।

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ