36th National Games का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 7 हजार एथलीट लेंगे हिस्सा
Edited By Bhoopendra Rai

36th National Games
Edited By Bhoopendra Rai

36th National Games
36th National Games: पहली बार गुजरात नेशनल गेम्स की मेजवानी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) देश के 36वें राष्ट्रीय खेलों (36th National Games) का उद्घाटन किया। 7 साल के बाद इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों में 7,000 एथलीट 36 खेल विधाओं में भाग लेने वाले हैं।
नेशनल गेम्स गुजरात में पहली बार आजोजित हो रहे हैं। अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, राजकोट, भावनगर और वडोदरा में यह खेल आयोजित होंगे। खास बात ये है कि इन खेलों में 36 खेल स्पर्धाओं का आयोजन होगा।
अभी पढ़ें – सुरेश रैना अब इस लीग में मचाएंगे धमाल, बने कप्तान, भज्जी भी मारेंगे फिरकी
Ahmedabad | Gujarat became a policy-driven state under the leadership of PM Modi. The state's sports policy was launched by him. The development of a world-class sports university in Baroda is near completion: Gujarat CM Bhupendra Patel at opening ceremony of 36th National Games pic.twitter.com/MLwhuCCvV1
— ANI (@ANI) September 29, 2022
गुजरात में हो रहे राष्ट्रीय खेलों में कई स्टार खिलाड़ी भी शामिल होंगे। इन प्लेयर्स में मीराबाई चानू, मुरली श्रीशंकर, अन्नू रानी और श्रीहरि नटराज जैसे सितारे अपने-अपने राज्यों और टीमों के लिए आएंगे।
राष्ट्रीय खेल 7 साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे हैं। इससे पहले 2015 में इन खेलों का आयोजन किया गया था।
राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह 29 सितंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में निर्धारित है। अधिकांश खेल 30 तारीख से शुरू होंगे। वहीं 12 अक्टूबर को इन खेलों का समापन होगा।
#WATCH PM Modi accompanied by Gujarat CM Bhupendra Patel greets the crowds at the opening ceremony of the 36th National Games at Narendra Modi stadium in Ahmedabad
(Source: DD) pic.twitter.com/EtRCZIlfvt
— ANI (@ANI) September 29, 2022
एक्वेटिक्स, तीरंदाजी, भारतीय तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बीच स्पोर्ट्स, बॉक्सिंग, कैनोइंग, साइकिलिंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, गोल्फ, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, लॉन बाउल, मल्लखंभ, नेटबॉल, रोलर खेल, रोइंग, रग्बी 7s, शूटिंग, सॉफ्ट टेनिस, सॉफ्टबॉल, स्क्वैश, टेबल टेनिस, टेनिस, ट्रायथलॉन, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती, वुशु और योगासन.
राष्ट्रीय खेलों में करीब 7 हजार एथलीट हिस्सा लेंगे। यह एथलीट 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों से आएंगे। भारतीय सशस्त्र बलों की सेवा-खेल टीम के साथ, राष्ट्रीय खेलों में भाग लेंगे। इस बार 36 खेलों का आयोजन होना है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: