नई दिल्ली: बैक में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है। सिराज चोट के चलते बाहर हुए बुमराह की जगह लेंगे। पीठ की चोट से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेलेंगे। सिराज साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी बचे 2 टी20 मैचों में नजर आएंगे। दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में और तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा।

सीरीज के पहले मैच में भारत को जीत मिली थी। बुमराह के बाहर होने पर मोहम्मद शमी को प्रवल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन चयनकर्ताओं ने सिराजा को मौका दिया है। सिराज कुछ दिन पहले वारविकशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे। सिराज लय में हैं और अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

सिराज ने भारत के लिए पिछला टी20 मैच 27 फरवरी 2022 को श्रीलंका के खिलाफ था. इसके बाद से ही भी टी20 टीम से बाहर थे। सिराज ने भारत के लिए अबतक 13 टेस्ट, 10 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भाग लिया है।  टेस्ट क्रिकेट में सिराज बेहतर गेंदाबाज माने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की थी।

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई के सूत्रों की हवाले से खबर है कि उनरी बैंक इंजरी ज्यादा है और बैक में स्ट्रेस फ्रैक्चर आया है। जसप्रीत बुमराह चोट के बाद वापसी कर रहे थे, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच भी खेले लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में वह नहीं खेल पाए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ