28 साल बाद इस देश में खेला जाएगा टेस्ट क्रिकेट, ये देश बनेगा इतिहास का हिस्सा

Zimbabwe will host Test cricket: जिम्बाब्वे 28 साल बाद टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी करने जा रहा है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने साल 1996 में टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी की थी।

ZIM vs AFG

Zimbabwe will host Test cricket:: टेस्ट क्रिकेट खेलने की जबभी बात आती है, तो इसमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, साउथ अफ्रीका जैसे देश आगे दिखाई देते हैं। इन देशों में टेस्ट क्रिकेट को खासा पसंद भी किया जाता है। हालांकि इन देशों के अलावा क्रिकेट में छोटा कद रखने वाले देश भी अब टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा दे रहे हैं। 28 साल बाद जिम्बाब्वे टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

जिम्बाब्वे 28 साल बाद करेगा मेजबानी

जिम्बाब्वे 2 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करने के लिए तैयार है। वहीं 28 साल में ऐसा पहली बार होने वाला है, जब जिम्बाब्वे किसी दूसरे देश के साथ अपने घर में टेस्ट सीरीज खेलेगा। इससे पहले जिम्बाब्वे ने आखिरी बार साल 1996 में इंग्लैंड की मेजबानी की थी। अब एक बार फिर जिम्बाब्वे, टेस्ट क्रिकेट का आयोजन करने के लिए बेताब है।

2 टेस्ट मैच का आयोजन

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम 3 मैच की टी-20, 3 मैच की वनडे और 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करने वाली है। पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 2 जनवरी से खेला जाएगा। दोनों मैच बुलवायो में खेले जाएंगे।

बोर्ड के अध्यक्ष ने जताई खुशी

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तवेंग्वा मुकुहलानी ने एक बयान में कहा कि बॉक्सिंग डे और नए साल के टेस्ट मैच क्रिकेट के प्रतिष्ठित मैच हैं जिन्हें हम इस सीजन अपने कैलेंडर में शामिल करके बहुत खुश हैं और हम इस खेल के लंबे इतिहास की सबसे बेहतरीन परंपराओं में से एक को शानदार तरीके से मनाने के लिए बेताब हैं।

साल 1992 में पहली बार जिम्बाब्वे ने खेला टेस्ट

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने पहली बार साल 1992 में टेस्ट क्रिकेट खेला था। साल 1996 के बाद जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम दूसरे देश में टेस्ट मैच खेलती है। लेकिन अब साल 2024 में जिम्बाब्वे अपने घर में 28 साल बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने के तैयार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ