T20 World Cup 2024: IPL 2024 के तुरंत बाद टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होगी। 2 जून से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। ICC ने विश्व कप के लिए टीम का ऐलान करने के आखिरी तारीख 1 मई तय की है। ऐसे में इससे पहले सभी टीमें टी20 विश्व कप के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान करेंगी। भारतीय सिलेक्टर्स इस महीने के आखिरी हफ्ते में एक बैठक कर सकते हैं। इस मीटिल में अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम चुनी जा सकती है।
कुलचा की जोड़ी आएगी नजर
IPL 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना जा सकता है। इन्हीं प्लेयर्स में कुलचा की जोड़ी भी शामिल है। IPL के मौजूदा सीजन में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि यह खिलाड़ी विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
चहल ने चटकाए हैं 13 विकेट
युजवेंद्र चहल IPL 2024 में अब तक संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 8 मुकाबलों में 20.38 की औसत और 8.83 की इकॉनमी से 13 शिकार किए हैं। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल ने भी 13-13 शिकार किए हैं। चहल IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक खेले 153 मैच की 152 पारियों में 200 विकेट झटके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 15.20 की औसत और 7.60 की इकॉनमी से 10 विकेट अपने नाम किए हैं।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: भारत-पाकिस्तान के बीच इस मैदान पर होगा महामुकाबला, जानें कितना तैयार हुआ स्टेडियम
ये भी पढ़ें: रोहित के बाद कौन होगा T20 कप्तान? पूर्व दिग्गज ने हार्दिक-सूर्या का नहीं…किसी और का लिया नाम
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
21 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
28 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines