News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Yuvraj Singh-Hazel Keech New Flat: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह और वाइफ हेजल कीच ने मायानगरी में अपना नया आशियाना खरीदा है। युवी का यह लग्जरी फ्लैट उसी बिल्डिंग में स्थित है, जिसमें विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का भी फ्लैट है। बता दें कि युवराज के इस नए फ्लैट की कीमत 64 करोड़ रुपये है। युवी के इस फ्लैट में एक से बढ़कर एक सुविधाएं मौजूद हैं और यह 16 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
युवराज सिंह और हेजल कीच ने मुंबई में अपना नया फ्लैट खरीद लिया है। युवी ने उसी बिल्डिंग में फ्लैट लिया है, जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का फ्लैट है। युवी का फ्लैट 29वीं मंजिल पर स्थित है, जबकि कोहली इस बिल्डिंग में 35वीं मंजिल पर रहते हैं। युवराज और हेजल के नए फ्लैट के लीविंग रूम को खूबसूरत पेंटिंग से सजाया गया है। युवी की खास रिक्वेस्ट पर इंटीरियर डिजाइनर ने फ्लैट के कोनों पर शानदार काम किया है। युवी की बालकनी से मुंबई नगरी का बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है, जो दिल और दिमाग दोनों को तरोताजा कर सकता है। युवी और हेजल को गेम्स का काफी शौक है और उनके बिल्डिंग में अलग से गेम्स जोन की व्यवस्था है।
[Exclusive] [Pics]
Happy Birthday Hazel Yuvraj Singh@hazelkeech @YUVSTRONG12 pic.twitter.com/XmHYPIdU3V— Yuvraj Singh World (@YuviWorld) February 27, 2017
युवराज और हेजल के नए फ्लैट का बेडरूम देखने लायक है। बेडरूम में चमकदार मार्बल का इस्तेमाल किया गया है। दीवारों को ऑफ वाइट कलर से पेंट किया गया है और शानदार डिजाइन बनाए गए हैं। बता दें कि युवराज के फ्लैट की कीमत 64 करोड़ है, जो विराट कोहली के घर के मुकाबले लगभग डबल है। एक ही बिल्डिंग में होने के बावजूद कोहली के फ्लैट की कीमत 34 करोड़ है।
सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि युवराज सिंह के कई जगह शानदार घर हैं। गुरुग्राम में भी युवी की एक खास प्रॉपर्टी है, जो डीएलएफ सिटी में स्थित है। यहां भी युवराज विराट कोहली के पड़ोसी ही हैं। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज का दिल्ली के छतरपुर में भी पांच बीएचके पेंटहाउस हैं। इसके अलावा पंचकूला में भी युवराज का एक बेहतरीन बंगला मौजूद है। युवी के इस घर में शादी के समय पर डोली सेरेमनी का भी आयोजन हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।