Roman Reigns का WWE SummerSlam 2026 तक का शेड्यूल हुआ लीक, दुश्मनों के ऊपर मंडराया खतरा!

WWE में बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का जलवा चल रहा है. अभी तक उन्होंने बढ़िया काम किया है. वो आगे भी एक्टिव रहेंगे. समरस्लैम 2026 तक उनका शेड्यूल सामने आ गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इससे पहले उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच अपने नाम किया था. खैर मेगा इवेंट के बाद से वो लगातार एक्टिव रहे हैं. उन्होंने बैकलैश और क्लैश इन इटली में भी कम्पीट किया. रेंस हाल ही में 8 जून को हुए रेड ब्रांड के शो में नहीं आए थे. बतौर चैंपियन उनका जलवा देखने को मिला है. उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन भी बना ली है. खैर रेंस का अब समरस्लैम 2026 तक का शेड्यूल सामने आ गया है.

विज्ञापन

कब-कब WWE टीवी पर नज़र आएंगे रोमन रेंस?

WWE समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस का बड़ा मैच होने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक ओबा फेमी के साथ उनकी टक्कर हो सकती है. अभी रेंस के मैच को लेकर कोई भी चीज ऑफिशियल नहीं हुई है. खैर इससे पहले रेंस कुछ वीकली एपिसोड में नज़र आएं. समर की सबसे बड़ी पार्टी में होने वाले मैच का बिल्डअप वो करेंगे. रेंस आगामी 15 जून, 29 जून, 13 जुलाई और 27 जुलाई को होने वाले Raw के एपिसोड में एंट्री करेंगे. समरस्लैम 2026 से पहले वो चार रेड ब्रांड के शो में दिखने वाले हैं. इसका मतलब है कि फैंस को खूब एक्शन देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

क्या WWE Night of Champions 2026 में नहीं होगा रोमन रेंस का मैच?

Night of Champions 2026 का आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. सऊदी अरब में हमेशा बडे़ स्टार्स नज़र आते हैं. रोमन रेंस का जलवा शायद इस बार वहां पर देखने को नहीं मिलेगा. पोस्टर में उन्हें जगह नहीं दी गई है. इसका मतलब है कि WWE ने उनके मैच का प्लान नहीं किया है. हालांकि, अंतिम समय में कंपनी द्वारा प्लान में बदलाव किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ