WWE Raw में मचेगी तबाही, कंपनी ने 2 खूंखार रेसलर्स के बीच किया भयंकर मैच का ऐलान

WWE Raw के आगामी एपिसोड के लिए कंपनी ने पहले से ही कुछ घोषणाएं की हैं. शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है. खैर अब एक और बड़े मुकाबले का ऐलान WWE ने कर दिया है. दो बड़े स्टार्स की टक्कर होने वाली है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE में इस समय नाइट ऑफ चैंपियंस प्रीमियम लाइव इवेंट का बिल्डअप चल रहा है. सऊदी अरब में होने वाले इस शो में बड़े मैच होने वाले हैं. फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस वजह से सभी की नजरें वीकली एपिसोड पर टिकी हैं. Raw का आने वाले शो खतरनाक होने वाला है. कंपनी ने शो के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं. अब एक और मुकाबले का ऐलान कर दिया गया है. फैंस को धांसू मैच देखने को मिलेगा. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE Raw में होगा बड़ा मैच

WWE Raw में होगा बड़ा मैच2 / 6

WWE Raw के एपिसोड में चैड गेबल और रुसेव की टक्कर होने वाली है. दोनों बड़े स्टार हैं. सभी की नजरें गेबल के ऊपर होंगी. हाल ही में वो AAA प्रमोशन में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद रेड ब्रांड में आए हैं. रेसलिंग वर्ल्ड में उनकी खूब चर्चा चल रही है. अब देखना होगा कि वो रुसेव के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करेंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लेटेस्ट एपिसोड में हुआ था हंगामा

लेटेस्ट एपिसोड में हुआ था हंगामा3 / 6

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में पेंटा और रे मिस्टीरियो के बीच मैच हुआ था. पेंटा ने अपने टाइटल को रिटेन किया. मैच के बाद दोनों के ऊपर ईथन पेज और रुसेव ने हमला किया. इन्हें बचाने के लिए ड्रेगन ली आए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. अंत में चैड गेबल ने आकर दोनों की हालत खराब की. (Photo: WWE.com)

मैच में हो सकता है हंगामा

मैच में हो सकता है हंगामा4 / 6

चैड गेबल और रुसेव का मैच आसानी से खत्म नहीं होगा. इस मैच में जरूर दखलअंदाजी देखने को मिलेगी. पेंटा, रे मिस्टीरियो, ड्रेगन ली और ईथन पेज आ सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर हंगामा मचना तय है. फैंस को हंगामे में जरूर मजा आएगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस भी करेंगे एंट्री

रोमन रेंस भी करेंगे एंट्री5 / 6

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस नहीं आए थे. आगामी शो के लिए उन्हें एडवर्टाइज किया गया है. कंपनी ने खुद ऑफिशियल कर दिया है कि वो शो में एंट्री करेंगे. रोमन आएंगे तो फिर बवाल होना तय है. रेंस के अगले कदम के बारे में वहां पर पता चल सकता है.

ओबा फेमी का भी होगा मैच

ओबा फेमी का भी होगा मैच6 / 6

Raw के एपिसोड में ओबा फेमी का भी मैच होने वाला है. किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उनकी टक्कर डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ होने वाली है. दोनों के बीच अच्छे मैच की उम्मीद जताई जा रही है. ब्रॉक लैसनर मैच में दखलअंदाजी कर फेमी को हार दिला सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन