लाइव मैच में खुली महिला WWE रेसलर की पोल, हजारों फैंस के सामने उड़ गई विग, शर्म से चेहरा हुआ लाल

WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में जेड कार्गिल की बहुत बड़ी गलती देखने को मिली. मैच के दौरान उनकी विग कई बार निकल गई. उन्हें इसके लिए शर्मिंदा होना पड़ा है. आइए आपको बताते हैं कि उनके साथ क्या हुआ.

WWE

WWE स्टार के साथ हुआ बड़ा हादसा (Photo: WWE.com)

Jade Cargill: पिछले कुछ महीने WWE में जेड कार्गिल के लिए सही नहीं रहे हैं. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने अपनी वुमेंस चैंपियनशिप गंवाई. इसके बाद क्लैश ऑफ इटली में रीमैच भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वो अब क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट से भी बाहर हो गई हैं. खैर अब एक बार फिर उनकी हजारों फैंस के सामने घनघोर बेइज्जती हुई है. लाइव मैच में उनकी पोल खुल गई है. इसके बारे में कार्गिल ने भी नहीं सोचा होगा. उनकी प्रतिक्रिया भी सामने आई है. आइए आपको पूरा मामले बताते हैं.

विज्ञापन

WWE SmackDown में जेड कार्गिल को लगा झटका

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के पहले राउंड का मैच हुआ. मैच में शार्लेट फ्लेयर, सोल रुका, जेड कार्गिल और लायरा वैल्किरिया ने हिस्सा लिया. मैच में चारों स्टार्स ने अ्छा एक्शन दिखाया. मैच को फ्लेयर ने जीता. मुकाबले में कार्गिल की काफी बेइज्जती हुई. दरअसल मैच के दौरान कई बार उनकी विग निकल गई और वो उसे संभालते ही रह गए. टॉप रोप पर एक बार फ्लेयर ने उनके बाल पकड़कर पंच मारने की कोशिश की. उस समय जेड की विग निकल गई. इसके बाद कई बार रिंग में ऐसा देखने को मिला. फैंस को लगा था कि उनके असली बाल हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. अब सभी को पता चल गया है कि वो विग लगाकर रिंग में आती हैं. एक तरह से कहा जाए तो इस बार कार्गिल की बड़ी गलती देखने को मिली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE की मौजूदा समय में 5 सबसे खूंखार महिला रेसलर जिनके आगे रिंग में कांपते हैं विरोधी

जेड कार्गिल का आया रिएक्शन

जेड कार्गिल भी इस गलती के लिए शर्मिंंदा महसूस कर रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कार्गिल ने कहा, “दोस्तों. आज रात मेरा सबसे बड़ा डर सच हो गया और मुझे लगता है कि मैं अभी भी जिंदा हूं, लेकिन मेरी विग जीत गई”. वैसे कार्गिल का नाम टॉप वुमेंस स्टार्स की लिस्ट में आता है. उन्हें इन चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE चैंपियन Roman Reigns के भाई को Youtube पर लाइक से अधिक डिसलाइक, जानें क्या है पूरा मामला?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ