9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गजों की होगी वापसी! SummerSlam 2026 से पहले फैंस को मिल सकता है तोहफा

WWE द्वारा एक टैग टीम को बहुत जल्द वापस लाया जा सकता है. रिपोर्ट में इनके रिटर्न की खबरें सामने आ रही हैं. फैंस को आने वाले कुछ हफ्तों में बड़ा सरप्राइज मिल सकता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

क्या WWE में इन स्टार्स की होगी वापसी?

Former WWE Tag Team: 2022 में WWE के क्रिएटिव टीम के हेड ट्रिपल एच बने थे. इसके बाद से कंपनी को बहुत फायदा हुआ है. पुराने रिलीज किए गए कुछ स्टार्स की वापसी भी देखने को मिली है. बिजनेस में भी लंबी छलांग लगाई है. इस बीच WWE में रेसलर्स का आना-जाना लगा हुआ. एक अच्छी खबर सामने आ रही है. WWE और ट्रिपल एच 9 साल बाद एक फेमस टैग टीम को वापस लाने की सोच रहे हैं. ऐसा लगता है कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बहुत जल्द फैंस को सरप्राइज मिलने वाला है. हालांकि, बहुत कम लोगों को इसकी उम्मीद होगा. वैसे आप जानते हैं कि WWE में कुछ भी हो सकता है.

विज्ञापन

क्या पूर्व WWE स्टार्स की होगी वापसी?

एंजो अमोरे और बिग कैश की WWE में बहुत ही लोकप्रिय जोड़ी थी. दोनों का कैरेक्टर बहुत ही अलग था. अमोरे अभी इंडिपेंडेंट सर्किट में काम कर रहे हैं. वहीं बिग कैश AEW के साथ जुड़े हुए हैं. दोनों स्टार्स ने कई सालों तक WWE फैंस का मनोरंजन किया. बिना टैग टीम चैंपियनशिप जीते भी दोनों लाइमलाइट में रहे. दोनों के बीच राइवलरी भी देखने को मिली थी. Fightful Select के माध्यम से WrestleVotes Radio के अनुसार, WWE एंजो अमोरे और बिग कैश को फिर से वापस लाने के बारे में सोच रहा है. कंपनी में अंदर के लोगों ने भी इस पर दिलचस्पी दिखाई है. WWE के मौजूदा समय में दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं. इनमें से कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने इनके साथ NXT में काम किया था. बिग कैश का AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट मई 2026 में खत्म होने वाला है.

विज्ञापन

WWE टैग टीम डिवीजन होगा मजबूत

WWE का मौजूदा टैग टीम डिवीजन इस समय थोड़ा कमजोर नज़र नहीं आ रहा है. इनकी बुकिंग भी कमजोर चल रहा है. फैंस का उत्साह इनके ऊपर थोड़ा कम है. बिग कैश और एंजो अमोरे आएंगे तो फिर मजा आएगा. दोनों इस डिवीजन को मजबूत बना सकते हैं. कंपनी के पास भी बुकिंग के लिए कई ऑप्शन खुल जाएंगे. कैश और अमोरे की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था. दोनोंं आ गए तो WWE को बिजनेस में भी फायदा होगा. अब देखना होगा कि ट्रिपल एच इनकी वापसी SummerSlam 2026 से पहले कराएंगे या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ