हुस्न बेमिसाल और हाइट कम, WWE की 5 खूबसूरत वुमेंस रेसलर जिन्होंने रिंग में गाड़ दिए झंडे

WWE में वुमेंस डिवीजन ने अपना नाम काफी ऊंचा कर लिया है. ट्रिपल एच के एरा में इन्हें खूब प्राथमिकता दी जा रही है. टैलेंटेड स्टार्स की बिल्कुल कमी नहीं है. कुछ महिलाओं ने भी अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है, जिनकी हाइट कम है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
इन WWE वुमेंस रेसलर्स को मिली सफलता

Female WWE Stars: कुछ साल पहले तक WWE ने वुमेंस डिवीजन को ज्यादा ऊपर नहीं रखा था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. मेन रोस्टर में प्रतिभा की कमी नहीं है. NXTमें भी बढ़िया काम हो रहा है. रोस्टर में कुछ लंबी और तगड़ी महिलाएं है जिन्हें काफी फायदा मिलता है. कुछ ऐसी भी हैं जिनका कद छोटा है. इन्होंने भी अपने काम से दिल जीता है. सफलता पाने के लिए इन सभी ने अपनी जान झोंक दी है. यहां हम पांच खूबसूरत हसीनाओं के बारे में बताएंगे जिनकी हाइट कम है, लेकिन उन्होंने फिर भी रिंग में सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं.

विज्ञापन

रॉक्सन परेज

रॉक्सन परेज2 / 6

रॉक्सन परेज अभी सिर्फ 24 साल की हैं. कंपनी में उनका फ्यूचर शानदार रहने वाला है. जजमेंट डे ग्रुप में अपने काम से उन्होंने सभी का दिल जीता है. उनकी हाइट 5 फुट 1 इंच है. इसके बावजूद रिंग में अपने तगड़े मूव्स के जरिए उन्होंने बवाल मचाया हुआ है. उनका फ्यूचर में वर्ल्ड चैंपियन बनना तय है.

विज्ञापन

एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस3 / 6

एलेक्सा ब्लिस को तो हर कोई रेसलिंग फैन जानता होगा क्योंकि वो लंबे समय से WWE में अपनी जलवा दिखा रही हैं. एलेक्सा की हाइट कम है, लेकिन उन्होंने दिग्गजों को धूल चटाई है. एलेक्सा की हाइट भी 5 फुट 1 इंच है. वो अपने से लंबे रेसलर से टकराने में बिल्कुल भी नहीं डरती हैं.

इयो स्काई

इयो स्काई 4 / 6

इयो स्काई की हाइट 5 फुट 1 इंच है और रिंग में उनका कोई जवाब नहीं है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने खूब दिल जीता है. उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका भी मिला. रिंग में उनके हाई-फ्लाइंग मूव्स से पार पाना किसी के लिए भी मुश्किल होता है.

विज्ञापन

लिव मॉर्गन

लिव मॉर्गन5 / 6

लिव मॉर्गन पिछले कुछ सालों से मेन रोस्टर में छाईं हुई हैं. 2026 तो उनके लिए शानदार रहा है. उन्होंने शुरुआत में वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीता. बाद में रेसलमेनिया में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. मॉर्गन की हाइट 5 फुट 3 इंच है. उन्होंने छोटे कद के बावजूद तगड़ा काम किया है.

लायरा वैल्किरिया

लायरा वैल्किरिया6 / 6

लायरा वैल्किरिया की हाइट 5 फुट 3 इंच है. ट्रिपल एच ने उन्हें पिछले साल बढ़िया पुश दिया था. फ्यूचर में वो वर्ल्ड चैंपियन भी बन सकती हैं. उनका माइक स्किल भी तगड़ा है. रिंग में एक्शन भी उनका जोरदार रहता है. वो दिग्गजों को मात देने में पूरी तरह से सक्षम हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन