The Rock की नेटवर्थ के आगे पानी भरते हैं भारतीय क्रिकेटर्स, सिर्फ WWE से नहीं, हॉलीवुड से भी कूटते हैं पैसा

WWE दिग्गज द रॉक ने कई साल तक रेसलिंग में अपने काम से खूब वाहवाही लूटी. इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में अपना दम दिखाया. आज वो कमाई के मामले में बहुत आगे निकल चुके हैं. आप उनकी नेटवर्थ के बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे.

WWE
1 / 6
WWE दिग्गज द रॉक की नेटवर्थ

The Rock Net Worth: भारत में क्रिकेट के प्रति लोगों की ज्यादा दीवानगी है. क्रिकेटर्स को बढ़िया पैसा भी दिया जाता है. अब तो IPL से भी मोटी रकम मिलती है. कई क्रिकेटर्स हैं जो करोड़ों के मालिक हैं. सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी कमाई के मामले में बहुत ऊपर हैं. आप सभी ने WWE दिग्गज द रॉक का नाम तो सुना होगा. उनके पास भारतीय क्रिकेटर्स से भी ज्यादा पैसा है. कुछ क्रिकेटर्स की कमाई मिला भी दी जाए तो वो रॉक को पीछे नहीं छोड़ पाएंगे. आपको हम यहां द ग्रेट वन की कुल नेटवर्थ के बार में बताएंगे.

विज्ञापन

द रॉक की नेटवर्थ

द रॉक की नेटवर्थ2 / 6

द रॉक ने कई साल तक WWE में एक्टिव होकर काम किया. इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में एंट्री की. मौजूदा समय में वो हॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं.. सेलेब्रिटी नेटवर्थ की रिपोर्ट के अनुसार रॉक की नेटवर्थ 800 मिलियन डॉलर (करीब 76 अरब) है.

विज्ञापन

पिछले दो साल में WWE से हुई खूब कमाई

पिछले दो साल में WWE से हुई खूब कमाई3 / 6

द रॉक WWE में कम आते हैं, लेकिन TKO (WWE की मूल कंपनी) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में वो शामिल हैं. पिछले दो सालों में वो WWE से अभी तक 80 मिलियन डॉलर (करीब 7 अरब) कमा चुके हैं. इसके आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी WWE से भी अभी कमाई कम नहीं हुई है.

फिल्मों से हुई कमाई

फिल्मों से हुई कमाई4 / 6

द रॉक हॉलीवुड में एक से बढ़कर एक तगड़ी फिल्में दे चुके हैं. उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 11 बिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई की है. कहा जाता है कि वो हिट फिल्म के लिए करीब 50 मिलियन डॉलर फीस लेते हैं. उनकी एक प्रोडेक्शन कंपनी भी है.

विज्ञापन

कमाई का जरिया

कमाई का जरिया5 / 6

द रॉक ने सबसे ज्यादा पैसा WWE से ही कमाया है. बाद में उन्होंने एक्टिंग से भी पैसा कूटा. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, मर्चेंडाइज, टीवी और विज्ञापन से भी वो अच्छी रकम वसूल रहे हैं.  रॉक की नेटवर्थ में आगे जाकर और ज्यादा बढ़ोत्तरी होने वाली है.

क्रिकेटर्स की कितनी है कमाई?

क्रिकेटर्स की कितनी है कमाई?6 / 6

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की कुल संपत्ति करीब 120 मिलियन डॉलर (लगभग 11 अरब) है. वहीं रोहित शर्मा की नेटवर्थ करीब 233 करोड़ रुपये के आस-पास है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की नेटवर्थ लगभग 120 से 130 मिलियन डॉलर के बीच है. आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रॉक इनसे कितने आगे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन