WWE ने Roman Reigns को दिया नया निकनेम, वापसी के बाद अब इस नाम से जाएगा पुकारा

WWE में रोमन रेंस का इतना बड़ा नाम है कि उन्हें नए नाम लगातार मिलते रहते हैं. इससे कंपनी को बहुत फायदा होता है. WWE ने एक बार फिर उनके नाम में बदलाव किया है.

WWE

रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर

Roman Reigns: रोमन रेंस का WWE में बहुत बड़ा नाम है. पिछले साल रेसलमेनिया तक बतौर हील उन्होंने जबदस्त काम किया. उनके ट्राइबल चीफ कैरेक्टर ने सभी का दिल जीता. 2025 रेंस के लिए काफी टफ रहा है. पॉल हेमन ने उन्हें धोखा दिया. इसके अलावा कुछ बड़े मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. खैर रेंस ने जब भी वापसी की, तो उन्हें नया उपनाम दिया गया. फैंस उन्हें ऑरिजिनल ट्राइबल चीफ उपनाम से खूब चीयर करते हैं. एक बार फिर रेंस के नाम में कंपनी द्वारा बदलाव हुआ है.

विज्ञापन

WWE में रोमन रेंस को किस नाम से पुकारा जाएगा?

अगस्त 2020 मं रोमन रेंस ने हील टर्न लिया था. उनके साथ पॉल हेमन भी उनके साथ गए थे. दोनों ने मिलकर ब्लडलाइन ग्रुप का निर्माण किया. इस ग्रुप में बाद में द उसोज़, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ भी आए. इस दौरान रेंस के हेड ऑफ द टेबल और ट्राइबल चीफ गिमिक ने खूब वाहवाही लूटी. रेंस ने जब पिछले साल समरस्लैम में वापसी की तो उन्हें ओटीसी कहा गया. इसके बाद फिर उन्हें ओटीसी-1 नाम भी दिया गया.

विज्ञापन

आप सभी जानते हैं कि रोमन रेंस की मर्चेंडाइज से कंपनी को बहुत फायदा होता है. WWE शॉप पर उनके इन-रिंग गियर बहुत महंगे बिकते हैं. फैंस भी इन्हें लेना पसंद करते हैं. इस बार WWE ने रेंस के लिए नया द ओनली वन मर्चेंडाइज लॉन्च किया है. इसका मतलब है कि अब जब रेंस कंपनी में वापसी करेंगे, तो उन्हें इस नाम से पुकारा जाएगा.

विज्ञापन

रोमन रेंस ने WWE में अंतिम मैच कब लड़ा था?

2025 में रोमन रेंस ज्यादातर ब्रेक पर ही नज़र आए. बड़े इवेंट्स में उन्होंने मैच लड़ा. उनकी बुकिंग भी ज्यादा अच्छी नहीं रही. रेंस ने WWE में अपना अंतिम मैच Survivor Series 2025 में लड़ा था. वहां पर हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में बेबीफेस टीम का हिस्सा रेंस थे. उन्होंने मुकाबले में तगड़ा प्रदर्शन किया. रेंस ने ब्रॉक लैसनर की हालत भी खराब की. इसके बावजूद वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. खैर अब देखना होगा कि वो कंपनी में कब वापसी करेंगे.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ