WWE Year Ender: 2025 में दिग्गज Brock Lesnar के 4 सबसे यादगार पल जिन्हें भूल पाना है मुश्किल

2025 में WWE रिंग में ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया. उन्होंने कई मुकाबले भी लड़े. आइए आपको उनके द्वारा दिए गए कुछ यादगार पलों के बारे में बताते हैं.

WWE

2025 में WWE में ब्रॉक लैसनर ने की धमाकेदार वापसी

Brock Lesnar: SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर को कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से वो कंपनी से गायब हो गए. जेनेल ग्रांट केस में नाम आने के बाद सभी को लगा कि अब उनकी WWE में वापसी नहीं हो पाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लैसनर ने 2025 में धमाकेदार वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया. अच्छी बात ये है कि द बीस्ट बड़े मौकों पर दिखाई दिए. खैर यहां पर हम आपको 2025 में लैसनर के चार सबसे यादगार पलों के बारे में बताएंगे जिन्हें भूल पाना मुश्किल है.

विज्ञापन

WWE SummerSlam 2025 में धमाकेदार एंट्री

WWE यूनिवर्स को लंबे समय से ब्रॉक लैसनर की वापसी का इंतजार था. SummerSlam 2025 में कोडी रोड्स ने जॉन सीना को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की. इसके बाद सीना ने रिंग में सभी का अभिवादन स्वीकार किया. सीना जब रिंग से बाहर जाने लगे, तो अचानक ब्रॉक लैसनर का म्यूजिक बज गया. एरीना का इसके बाद माहौल ही बदल गया. सभी अपनी जगह से उठ गए थे. फैंस ने दो साल बाद रिंग में द बीस्ट को देखा. उन्होंने सीना को जबरदस्त एफ-5 दिया. ये एक ऐसा पल है जिसे भूल पाना बहुत मुश्किल है.

विज्ञापन

WWE Wrestlepalooza 2025 में जॉन सीना का किया बुरा हाल

जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. दोनों ने कई मैच फैंस को दिए. सीना ने अपने रिटायरमेंट टूर के दौरान पुराने विरोधियों का सामना किया, जिसमें ब्रॉक लैसनर भी शामिल थे. लैसनर और सीना के बीच Wrestlepalooza 2025 में मैच हुआ. सभी को लगा कि सीना की मैच में जीत होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जीत तो छोड़िए लैसनर ने सीना की हड्डी-पसली एक कर दी. सीना को द बीस्ट ने सात एफ-5 लगाए. जॉन की हालत देखकर उनके फैंस भी रोने लग गए थे. द बीस्ट द्वारा दिए गए इस पल को भूल पाना भी काफी मुश्किल है.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन का रीयूनियन

WWE में वापसी के बाद वीकली शो में बैकस्टेज ब्रॉक लैसनर की मुलाकात पॉल हेमन से हुई थी. वहां पर लैसनर ने हेमन से कहा था कि उन्हें बात करनी चाहिए. आप सभी जानते हैं कि लैसनर की सफलता के पीछे हेमन का ही हाथ है. दोनों ने कई सालों तक साथ काम किया. अब फैंस भी इन्हें साथ में टीवी पर देखते हैं, तो खुश हो जाते हैं. ये सभी के लिए खास मोमेंट होता है. Wrestlepalooza 2025 में हेमन ने अचानक रिंग में आकर लैसनर को अपने पुराने अंदाज में इंट्रोड्यूस किया था. किसी को भी नहीं पता था कि हेमन और लैसनर का रीयूनियन होगा. ये भी एक यादगार पल लैसनर ने सभी को दिया.

WWE Survivor Series 2025 में बड़ी जीत

Survivor Series में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में द विज़न ग्रुप का हिस्सा ब्रॉक लैसनर भी थे. ये काम पॉल हेमन ने किया था. उन्होंने ही लैसनर को अपनी टीम में जगह दी. लैसनर की वजह से मेंस वॉरगेम्स मैच को लेकर फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए थे. मुकाबले में लैसनर ने तगड़ा एक्शन दिखाया. उन्होंने बेबीफेस टीम के हर सदस्य की एफ-5 और सुप्लेक्स से हालत खराब की. उन्होंने रोमन को भी अनाउंस टेबल पर एफ-5 दिया. अंत में उनकी वजह से ही विज़न को जीत मिली. ये सभी के लिए हमेशा एक यादगार पल रहेगा कि लैसनर ने अपने पहले ही वॉरगेम्स मैच में तबाही मचाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ