WWE के 3 उभरते सुपरस्टार्स जो Roman Reigns को रिटायर कर सकते हैं

WWE से रोमन रेंस बहुत जल्द रिटायर हो सकते हैं. कई बार वो इंटरव्यू में इसके संकेत दे चुके हैं. कुछ स्टार्स हैं जो उन्हें रिटायर करने का माद्दा रखते हैं. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE

रोमन रेंस को कौन करेगा रिटायर?

Roman Reigns: WWE में अब रोमन रेंस किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. पिछले पांच साल उन्होंने बेहतरीन काम कर सभी के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली है. रेंस ने अब पार्ट-टाइम शेड्यूल हो गया है. वो धीरे-धीरे अपने कदम हॉलीवुड की तरफ बढ़ा रहे हैं. रोमन कई बार संकेत दे चुके हैं कि वो बहुत जल्द रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लेंगे. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो रोमन को रिटायर कर सकते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर WWE का फ्यूचर हैं. कंपनी ने भी ये चीज बता दी है. इस वजह से उनके साथ पॉल हेमन काम कर रहे हैं. ब्रेकर और रोमन रेंस का इस साल कई बार आमना-सामना हो चुका है. दोनों ने स्पीयर की बरसात भी की. अभी तक इनके बीच सिंगल्स मुकाबला नहीं हुआ है. शायद ये मुकाबला कंपनी ने बाद के लिए बचाकर रखा हुआ है. रेंस को रिटायर करने का सौभाग्य कंपनी ब्रेकर को दे सकती है. कहीं ना कहीं ये कदम कंपनी का सही भी रहेगा.

विज्ञापन

जे उसो

जे उसो WWE में लंबे समय से काम कर रहे हैं. उन्होंने ज्यादातर टैग टीम डिवीजन में ही काम किया है. पिछले कुछ सालों में जे ने खुद को सिंगल स्टार के रूप में भी स्थापित कर लिया है. रोमन के ब्लडलाइन ग्रुप को कंपनी में बहुत सफलता मिली. इसका हिस्सा जे भी थे. जे और रेंस की राइवलरी रही. इन दोनों कजिन भाइयों का इतिहास शानदार है. कंपनी द्वारा रोमन को रिटायर करने का सौभाग्य जे को भी दिया जा सकता है. जे इस चीज के हकदार भी हैं.

विज्ञापन

जेकब फाटू

जेकब फाटू ने पिछले साल जून में WWE में डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अपनी ताकत और मजबूत शरीर से उन्होंने सभी की हालत खराब की. नई ब्लडलाइन को ऊपर उठाने में फाटू का बहुत बड़ा हाथ रहा. फाटू को भी कंपनी फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. दोनों आमने-सामने आ चुके है, लेकिन इनके बीच मैच नहीं हुआ. रेंस को फाटू द्वारा भी रिटायर किया जा सकता है. कंपनी द्वारा इसकी पहल की जा सकती है. फाटू के करियर के लिए ये अच्छा कदम साबित हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ