Roman Reigns & Cody Rhodes: WWE में रोमन रेंस और कोडी रोड्स का बहुत बड़ा नाम है. दोनों अपने तगड़े एक्शन के लिए जाने जाते हैं. रेंस तो अब पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गए हैं. खैर इन दोनों ने हॉलीवुड में भी कदम रख लिया है. इस साल की शुरुआत में कोडी और रेंस को स्ट्रीट फाइटर मूवी के लिए चुना गया था. आप सभी जानते हैं कि रोमन और रोड्स रिंग में एक-दूसरे से बहुत ज्यादा नफरत करते हैं. अब एक अच्छी खबर इन्हें लेकर सामने आ रही है. स्ट्रीट फाइटर मूवी का ट्रेलर और दोनों दिग्गजों का पहला लुक सामने आ गया है.
रोमन रेंस और कोडी रोड्स का जबरदस्त लुक
2022 में कोडी रोड्स ने WWE में एंट्री की थी. इसके बाद से ही रोड्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप को चेज करना शुरू कर दिया था. रोड्स ने दो बार मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. WrestleMania 39 और 40 में रोड्स का रोमन रेंस के साथ मैच हुआ. WrestleMania 40 में रोड्स ने रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था. WWE में अभी भी दोनों स्टार्स एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं.
खैर रिंग के बाहर रेंस और रोड्स स्ट्रीट फाइटर मूवी में साथ काम कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग की शुरुआत जनवरी 2025 से हुई थी. रेंस और रोड्स इस दौरान कुछ समय के लिए WWE टीवी से भी बाहर हुए. स्ट्रीट फाइटर के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज ने ट्रेलर और फिल्म में काम रहे कैरेक्टर्स का पहला लुक जारी कर दिया है. मूवी में रेंस अकुमा और रोड्स गाइले का किरदार निभा रहे हैं. दोनों का लुक बहुत ही धमाकेदार लग रहा है. आपको बता दें भारतीय अभिनेता विद्युत जामवाल भी स्ट्रीट फाइटर फिल्म के जरिए ही हॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं. वो इस मूवी में योगी धल्सिम का कैरेक्टर निभा रहे हैं. फिल्म का पहला लुक सामने आने के बाद जामवाल ने भी खुशी जताई.
ये भी पढ़ें:-रिटायरमेंट से पहले भावुक हए John Cena, WWE स्टार्स को दिया दिल छू लेने वाला संदेश
रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच हो सकता है तीसरा मैच
हाल ही में हुए Survivor Series 2025 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स ने भी जलवा दिखाया था. दोनों मेंस वॉरगेम्स मैच में बेबीफेस टीम का हिस्सा थे. मैच में दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा था. द विज़न ग्रुप की दोनों ने हालत खराब की. इसके बावजूद बेबीफेस टीम को हार का सामना करना पड़ा था. मैच के बाद रेंस और कोडी के बीच बहस हुई. रेंस ने कहा कि वो कोडी के साथ अंतिम बार टीम में शामिल हैं. इसके बाद से लगातार रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि रेंस और कोडी के बीच रेसलमेनिया 42 में तीसरा मुकाबला हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-दूल्हे ने मारी WWE दिग्गज John Cena के स्टाइल में धांसू एंट्री, रिटायरमेंट से पहले दिया आइकॉनिक सैल्यूट
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines