दूल्हे ने मारी WWE दिग्गज John Cena के स्टाइल में धांसू एंट्री, रिटायरमेंट से पहले दिया आइकॉनिक सैल्यूट

WWE Saturday Night’s Main Event में आखिरी मैच के बाद जॉन सीना रेसलिंग को अलविदा कह देंगे. इससे पहले भारत में एक दूल्हे ने सीना के अंदाज में स्टेज पर एंट्री कर मेला लूट लिया है. इस शख्स का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

WWE

जॉन सीना के अंदाज में दूल्हे ने की एंट्री

John Cena: WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मुकाबला लड़ने वाला है. उन्हें विदाई देने के लिए WWE ने स्टेज सेट कर दिया है. सीना की भारत में भी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है. सीना की रिंग में धांसू एंट्री और म्यूजिक हर किसी को पसंद आता है. जब भी किसी को उनका म्यूजिक सुनाई देता है, तो वो खुद ही सीना के स्टाइल में आ जाता है. खैर इंस्टाग्राम पर अब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हे ने 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन के मशहूर अंदाज में स्टेज पर एंट्री की.

विज्ञापन

WWE दिग्गज जॉन सीना का जबरदस्त क्रेज

जॉन सीना का भारत में जबरदस्त क्रेज है. एक दूल्हे ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए सीना की एंट्री स्टाइल को अपनाया. दूल्हे ने पहले रिश्तेदारों और दोस्तों को लाइन में खड़ा किया और इसके बाद सभी को सीना की तरह सैल्यूट किया. रिश्तेदारों और दोस्तों ने भी सीना के अंदाज में यू कांट सी मी एक्शन की नकल की. दूल्हे ने सभी से हाथ मिलाया. सीना अक्सर रिंग में जाने से पहले ऐसा फैंस के साथ करते हैं. दूल्हे ने तगड़े जोश के साथ स्टेज पर कदम रखा और सीना की तरह दोनों बाहें ऊपर उठाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया. पिछले 23 साल से सीना इसी खास अंदाज में रिंग में कदम रखते आए हैं. आप इस वायरल वीडियो को नीचे देख सकते हैं.

विज्ञापन

जॉन सीना का आखिरी मैच किसके साथ होगा?

WWE में जॉन सीना का आखिरी विरोधी चुनने के लिए 16 रेसलर्स के बीच द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट रखा गया था. इसमें Raw, SmackDown और NXT स्टार्स ने हिस्सा लिया था. टूर्नामेंट के फाइनल में गुंथर और एलए नाइट के बीच टक्कर हुई थी. गुंथर ने नाइट को हराकर सीना को रिटायर करने का सौभाग्य प्राप्त किया. गुंंथर ने इससे पहले जुलाई 2025 में गोल्डबर्ग को भी रिटायर किया था. द रिंग जनरल कह चुके हैं कि वो सीना को टैपआउट करने पर मजबूर कर देंगे. अब देखना होगा कि दोनों के बीच मुकाबला कितना तगड़ा होता है.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ