Former WWE Champion: WWE में मौजूदा समय में कई सुपरस्टार्स हैं जो इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रहे हैं, जिसमें से एक 34 साल की पाइपर निवेन हैं. हाल ही में उनकी गर्दन में चोट लग गई थी. उनकी वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, ऐसा नहीं लग रहा है कि वह रिंग में दोबारा वापसी कर पाएंगी. उन्हें लेकर बुरा अपडेट सामने आया है. उनके वापस आने की अब ज़्यादा उम्मीदें नहीं जग रही हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
पाइपर निवेन को लेकर बुरी खबर सामने आई
पाइपर निवेन लंबे समय से WWE में काम कर रही हैं. 2010 के दशक के अंत से वह कंपनी के साथ हैं. उन्होंने NXT के यूके रोस्टर में भी एक्शन दिखाया है. निवेन जब रिंग में आती हैं तो बवाल मच जाता है. उनकी शरीर बहुत भारी है. वह 95 किलो की हैं. हालांकि, वह मेन रोस्टर में किसी बड़ी कहानी का हिस्सा कभी नहीं रहीं. चेल्सी ग्रीन के साथ मिलकर उन्होंने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीता. इसके अलावा उन्होंने दो बार 24/7 चैंपियनशिप भी अपने नाम की है.
पाइपर निवेन को कुछ महीने पहले गर्दन की इंजरी का सामना करना पड़ा. उन्हें इसके कारण इन-रिंग एक्शन से बाहर होना पड़ा. उनकी चोट काफी गंभीर थी. PWI की नई रिपोर्ट के अनुसार उनकी स्थिति में अभी कोई बदलाव नहीं आया है. पाइपर की वापसी की कोई तारीख नहीं है. उनका करियर अब खतरे में पड़ गया है. इस बारे में भी कोई न्यूज नहीं है कि वह कभी वापस भी आ पाएंगी या नहीं.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown रिजल्ट्स, 24 अक्टूबर, 2025: Roman Reigns के भाई पर जानलेवा हमला, चैंपियन क्लेमोर किक से धराशाई
बिग ई भी हुए गर्दन की इंजरी का शिकार
11 मार्च, 2022 को हुए WWE SmackDown के एपिसोड में बिग ई की गर्दन टूट गई थी. इसके बाद से वह कभी भी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए. अब उनकी वापसी शायद ही कभी हो पाएगी. खुद उन्होंने कह दिया है कि उनका वापस आना मुश्किल है. हाल ही में वह What’s Your Story? With Stephanie McMahon में नज़र आए थे. उन्होंने वहां पर कहा,”आपने जितने भी लोगों को अपने साथ जोड़ा है, उनके बारे में सोचता हूं, मुझे ही क्यों? मेरा करियर तो मानो पीछे छूट गया है. मैं उन लोगों में से हूं जो आपकी कद्र करते हैं. मुझे लगता है कि मेरा करियर वाकई बहुत अच्छा रहा और मुझे इस पर गर्व है लेकिन आपको साथ जॉन सीना, लिवी डन जैसे कई बड़े नाम भी रहे हैं”.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के भाई की निकली हेकड़ी, करारी हार के बाद चेयर से गर्दन पर हुआ जानलेवा हमला
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
12 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines