WWE में Roman Reigns के भाई की निकली हेकड़ी, करारी हार के बाद चेयर से गर्दन पर हुआ जानलेवा हमला

WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जिमी उसो के लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहा. वह जेकब फाटू का बदला लेने आए थे लेकिन यह दांव उनके लिए उल्टा पड़ गया. पूर्व WWE चैंपियन ने शो के अंत में उनकी हालत खराब कर दी. इतना ही नहीं उनके चक्कर में कोडी रोड्स को भी धराशाई होना पड़ा. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE (88)

WWE

Roman Reigns: WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते काफी मजा आया. जिमी उसो ब्लू ब्रांड के एपिसोड को भूलना चाहेंगे. वह अपने चचेरे भाई जेकब फाटू का बदला लेने वहां गए थे लेकिन उनकी हेकड़ी निकल गई. पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बैकस्टेज फाटू के ऊपर खतरनाक अटैक किया गया था. SmackDown की शुरुआत में जिमी ने अपना दबदबा बनाया लेकिन अंत उनके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा.

विज्ञापन

जिमी उसो की हुई करारी हार

जिमी उसो ने ड्रू मैकइंटायर की बात सुनकर बैकस्टेज और रिंग में उनके ऊपर हमला किया. जिमी ने निक एल्डिस से मैकइंटायर के खिलाफ मैच की मांग की. एल्डिस ने मैच के लिए हामी भर दी. पिछले कुछ हफ्तों में जिमी और जे उसो के बीच तनाव देखने को मिला. जिमी इन चीजों से काफी गुस्से में थे लेकिन उन्हें इसका फायदा नहीं मिला.

विज्ञापन

जिमी और मैकइंटार के बीच नो-डिस्क्वालिफिकेशन मैच हुआ. दोनों ने मुकाबले में चेयर और टेबल से सारी हदें पार कीं. मैच का अंत गजब का रहा. लग रहा था कि जिमी जीत जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जिमी ने स्कॉटिशन वॉरियर पर टेबल के ऊपर से एक धमाकेदार समोअन ड्रॉप मारा. इसके बाद मैकइंटायर को वह स्प्लैश लगाने वाले थे लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया. मैकइंटायर ने जिमी को चेयर से जिमी पर हमला कर दिया. वहां से मामला पलट गया. मैकइंटायर ने क्लेमोर किक जिमी को लगाई और मैच अपने नाम कर लिया. मैच के बाद मैकइंटायर ने जिमी की गर्दन पर चेयर मारकर उनकी हालत खराब कर दी. जिमी को बचाने के लिए कोडी रोड्स आए. हालांकि, कुछ देर बाद रोड्स भी मैकइंटायर की क्लेमोर किक का शिकार हो गए.

विज्ञापन

WWE Saturday Night’s Main Event में होगा बड़ा मैच

WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन 1 नवंबर को होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वहां पर कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. मैकइंटायर कह चुके हैं कि वह इस बार रोड्स की बादशाहत खत्म करेंगे. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. कोडी को इस बार हार का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ