WWE Clash In Italy 2026 में इन 5 चौंकाने वाली चीजों से फैंस का हिल सकता है दिमाग! क्या Roman Reigns को मिलेगा धोखा?

WWE Clash In Italy 2026 को लेकर फैंस का उत्साह धीरे-धीरे बढ़ रहा है. कुछ मैचों का ऐलान भी कर दिया गया है. ट्रिपल एच ने इसे शानदार बनाने की ठान ली है. Clash In Italy 2026 में दर्शकोंं को चौंकाने वाली चीजें भी देखने को मिल सकती हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE Clash In Italy 2026

WWE Clash In Italy 2026 की तैयारियां इस समय वीकली एपिसोड में चल रही हैं. टॉप स्टार्स वहां पर अपने एक्शन से सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. इटली में पहली बार WWE द्वारा प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस वजह से रोमन रेंस भी वहां पर कम्पीट करते हुए नज़र आएंगे. हमेशा की तरह ट्रिपल एच ने कुछ सरप्राइज जरूर प्लान किए होंगे. फैंस हैरानी में पड़ सकते हैं. यहां हम पांच चौंकाने वाली चीजों के बारे में बात करेंगे जो Clash In Italy 2026 में देखने को मिल सकती हैं.

विज्ञापन

गुंथर बन सकते हैं चैंपियन

गुंथर बन सकते हैं चैंपियन2 / 6

WWE Clash In Italy 2026 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी चल रही है. गुंथर अब SmackDown का हिस्सा बन गए हैं. वो कोडी को हराकर सभी को चौंका सकते हैं. उन्हें तगड़ा पुश दिया जा सकता है.

विज्ञापन

द उसोज़ का धोखा

द उसोज़ का धोखा3 / 6

WWE Clash In Italy 2026 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करेंगे. बहुत जल्द इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा. वहां पर रोमन को द उसोज़ से धोखा मिल सकता है. ऐसा हुआ तो ये बहुत बड़ा चौंकाने वाला पल होगा.

ड्रू मैकइंटायर की वापसी

ड्रू मैकइंटायर की वापसी4 / 6

रेसलमेनिया 42 के बाद से ड्रू मैकइंटायर अभी तक टीवी पर नहीं आए हैं. वहां पर उन्हें जेकब फाटू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. Clash In Italy 2026 में मैकइंटायर की वापसी हो सकती है. वो रोमन रेंस के ऊपर हमला कर सकते हैं.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन की वापसी

रैंडी ऑर्टन की वापसी5 / 6

रेसलमेनिया 42 में कोडी रोड्स के खिलाफ रैंडी ऑर्टन को हार मिली थी. मैच के बाद रैंडी ने कोडी के ऊपर हमला किया था. Clash In Italy 2026 में रैंडी वापस आकर सभी को चौंका सकते हैं. वो कोडी के ऊपर हमला कर सकते हैं. ये भी हो सकता है कि वो अपनी राइवलरी रोमन रेंस के साथ शुरू कर दें.

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप में बदलाव

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप में बदलाव6 / 6

उम्मीद के मुताबिक पेज और ब्री बैला Clash In Italy 2026 में वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप दांव पर लगाएंगी. इस बार दोनों को अपना टाइटल गंवाना पड़ सकता है. रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज को नया चैंपियन बनाया जा सकता है. इसकी पूरी संभावनाएं दिख रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन