WWE: रेसलिंग की दुनिया में कोडी रोड्स अब किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं. WWE के वह बड़े स्टार बन चुके हैं. हर जगह उनकी वाहवाही होती है. कोडी 40 साल के हो चुके हैं. अभी तक वह अपने करियर में बहुत कुछ हासिल कर चुके हैं. यह सिलसिला अभी भी खत्म नहीं हुआ है. WWE द्वारा उन्हें लगातार पुश दिया जा रहा है.
कोडी रोड्स ने साल 2022 में दोबारा WWE में एट्री की. इससे पहले उन्होंने AEW में भी काम किया. NJPW, TNA और ROH में भी वह अपना दम दिखा चुके हैं. 2022 में WWE में आने के बाद कोडी ने दो साल लगातार मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. खैर यहां हम आपको रोड्स की नेटवर्थ के बारे में बताएंगे.
कोडी रोड्स की नेटवर्थ कितनी है?
कमाई के मामले में भी कोडी रोड्स ने कई दिग्गजों को पछाड़ दिया है. उनकी शानदार इन-रिंग स्किल ने उन्हें आर्थिक रूप से काफी संतुष्ट किया है. इसके वह हकदार भी हैं. AEW कंपनी का बड़ा नाम बनाने में कोडी की अहम भूमिका रही थी. वहां पर भी उन्होंने तगड़ा पैसा कमाया. WWE के साथ भी कोडी ने बड़ी डील साइन की है.
Celebrity Net Worth के अनुसार कोडी रोड्स की नेटवर्थ 8 मिलियन डॉलर (करीब 68 करोड़) है. यह पैसा उनके WWE कॉन्ट्रैक्ट, स्पॉन्सरशिप, रेसलिंग और बाहर के बिजनेस से आता है. कोडी मर्चेंडाइज से भी मोटी रकम कमाते हैं. कोडी की आय में लगातार बढ़ोत्तरी होने वाली है, जिससे उनकी नेटवर्थ में और ज्यादा इजाफा होगा.
कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराया
2020 में रोमन रेंस चैंपियन बने थे. उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. कोई भी उन्हें हरा नहीं पाया. पिछले साल WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर उनके 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया था. कोडी ने रेंस को मात देकर अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की. कोडी 378 दिन तक अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रहे. WrestleMania 41 में जॉन सीना ने उन्हें हराकर टाइटल अपने नाम किया था.
WWE Night of Champions 2025 में कोडी रोड्स को मिली सफलता
Night of Champions 2025 का आयोजन सऊदी अरब में हुआ था. वहां पर कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ था. दोनों ने फैंस को तगड़ा मैच दिया. अंत में कोडी ने जीत हासिल कर अपने सिर पर किंग का ताज पहना. इस विजय के साथ कोडी को SummerSlam 2025 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी मिल गया है. उनकी टक्कर जॉन सीना के साथ होने वाली है. दोनों के बीच तगड़ा रीमैच होगा.
ये भी पढ़ें- WI vs AUS: स्टीव स्मिथ ने इंजरी को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बताया किस शर्त पर होगी वापसी
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
16 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
46 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines